Monday, Mar 27, 2023
-->
Arvind Kejriwal says Bhagwant Mann has set goals for all Punjab MLA ministers rkdsnt

केजरीवाल बोले- भगवंत मान ने सभी मंत्रियों के लिए तय किए हैं लक्ष्य, कस लो कमर

  • Updated on 3/20/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के गठन और महत्वपूर्ण फैसलों को लेकर पार्टी में सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के विधायकों की आज हुई बैठक में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के नए सीएम भगवंत मान की खूब तारीफ की।

भगवंत मान ने पहली मंत्रिमंडल बैठक में लिया नौकरियों को लेकर बड़ा फैसला

उन्होंने कहा कि केबिनेट मंत्रियों को मान ने बड़ी ज़िम्मेदारी दी हैं। इसके साथ ही सीएम माने ने हरेर मंत्री को लक्ष्य दिया है। अगर यह लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो जनता मांग करेगी कि मंत्री को बदला जाए। इसलिए सिर्फ सभी मंत्री चंडीगढ़ में नहीं बैठना, इससे घोड़ा गाड़ी की आदत पड़ती है। अपनी पार्टी का मंत्र है कि हर विधायक लोगों के बीच घूमेगा, पिंड में जाएगा और कामकाज को देखेगा। 

योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटा यूपी प्रशासन

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की जनता ने विधानसभा में हीरे चुन कर के भेजे हैं और इसलिए 92 लोगों की टीम बनकर काम करना होगा। मैं बड़ा भाई हूं और भगवंत के नेतृत्व में काम करना है। हर हाल में भगवंत  मान द्वारा दी जिम्मेदारी को पूरा करना है। क्या कभी सोचा था कि विधायक बनोगे? बड़े-बड़े लोगों को हराने वाले घमंड न करें।

राउत बोले- ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर सियासत करने के बजाय POK को वापस ले भाजपा

किसी का किसी पद पर हक नहीं होता है। भगवतं मान की तारीफ करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मैं आज बहुत खुश और भावुक हूं कि पंजाब के लोगों ने प्यार दिया है, पिछले कुछ दिनों में मान साहब ने बेहतरीन फैसले लिए हैं। 3 दिन में मान साहब ने कमाल कर दित्ता। अब देश में भर में मान साहब की चर्चा हो रही है। 

मणिपुर के मुख्यमंत्री होंगे बीरेन सिंह,भाजपा ने फिर जताया भरोसा

  •  


 

comments

.
.
.
.
.