Saturday, Apr 01, 2023
-->
Ashok University controversy Rajan said serious blow to freedom of expression in India rkdsnt

अशोक यूनिवर्सिटी विवाद : राजन बोले- भारत में अभिव्यक्ति की आजादी को गंभीर झटका

  • Updated on 3/20/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि अभिव्यक्ति की आजादी अशोक विश्वविद्यालय की आत्मा है, लेकिन क्या अपनी आत्मा को बेचने से ‘दबाव समाप्त हो जाएगा।’’ प्रसिद्ध अर्थशास्त्री राजन अशोक विश्वविद्यालय से भानु प्रताप मेहता और अरविंद सुब्रमणयम के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। 

राहुल गांधी बोले- मोदी सरकार ने गुवाहाटी एयरपोर्ट अब अडाणी को दे दिया

इससे पहले इसी सप्ताह सोनीपत का यह खास विश्वविद्यालय राजनीतिक टिप्पणीकार मेहता और अर्थशास्त्री सुब्रमण्यम के इस्तीफे के बाद विवादों के घेरे में आ गया था। यह विश्वविद्यालय उदार कला और विज्ञान विषयों में पाठ्यक्रम उपलब्ध करता है। ‘लिंक्डइन’ पर पोस्ट में राजन ने कहा कि भारत में इस सप्ताह अभिव्यक्ति की आजादी को गंभीर झटका लगा है। देश के बेहतरीन राजनीतिक टिप्पणीकार प्रोफेसर मेहता ने अशोक विश्विविद्यालय से इस्तीफा दे दिया है। 

गृह मंत्रालय ने मनसुख हिरन की मौत का मामला एनआईए को सौंपा

राजन ने कहा, ‘‘सचाई यह है कि प्रोफेसर मेहता किसी संस्थान के लिए ‘कांटा’ थे। वह कोई साधारण कांटा नहीं हैं, बल्कि वह सरकार में उच्च पदों पर बैठे लोगों के लिए अपनी जबर्दस्त दलीलों से कांटा बने हुए थे।’’ अशोक विश्वविद्यालय में हालिया घटनाक्रमों पर शिकॉगो विश्वविद्यालय, बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस के प्रोफेसर राजन ने कहा, ‘‘अभिव्यक्ति की आजादी इस महान विश्विविद्यालय की आत्मा है। इस पर समझौता कर विश्वविद्यालय के संस्थापकों ने आत्मा को चोट पहुंचाई है।’’ 

सी वोटर सर्वे : पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पर भी भारी पड़ेगी आम आदमी पार्टी

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप अपनी आत्मा को ‘बेचने’ की मंशा रखते हैं, तो क्या इससे दबाव समाप्त हो जाएगा। यह निश्चित रूप से भारत के लिए एक बुरा घटनाक्रम है।’’ मेहता के इस्तीफे के बाद प्रोफेसर सुब्रमणयम ने भी विश्विविद्यालय से इस्तीफा दे दिया था। 

 योगी सरकार पर प्रियंका गांधी का तंज, सिद्धार्थ नाथ ने किया पलटवार

 

 

 

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें... 

comments

.
.
.
.
.