नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत ने चीन द्वारा उसके कुछ खिलाड़ियों को 19वें एशियाई खेलों में प्रवेश से वंचित किए जाने पर शुक्रवार को कड़ी आपत्ति व्यक्त की और केंद्रीय खेल एवं युवा कार्य मंत्री अनुराग ठाकुर की चीन यात्रा को रद्द कर दी गई है।
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज यहां कुछ भारतीय खिलाड़यिों को 19वें एशियाई खेलों में प्रवेश से वंचित किए जाने पर मीडिया के सवालों के जवाब में कहा भारत सरकार को पता चला है कि चीन के अधिकारियों ने निशाना बनाते हुए और पूर्व- निर्धारित तरीके से अरुणाचल प्रदेश के कुछ भारतीय खिलाड़ियों को चीन के हांगझू में होने वाले 19वें एशियाई खेलों में मान्यता और प्रवेश से वंचित करके उनके साथ भेदभाव किया है।
बागची ने कहा, ‘हमारी लंबे समय से चली आ रही और सुसंगत स्थिति के अनुरूप, भारत, द्दढ़ता से भारतीय नागरिकों के साथ उनके निवास स्थान एवं जातीयता के आधार पर भेदभावपूर्ण व्यवहार को अस्वीकार करता है। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है और रहेगा।'
उन्होंने कहा, ‘भारत सरकार ने चीन द्वारा हमारे कुछ खिलाड़ियों को जानबूझकर और निशाना बनाने को लेकर चीन के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है। चीन का यह कदम एशियाई खेलों की भावना और उनके आचरण को नियंत्रित करने वाले नियमों दोनों का उल्लंघन है और स्पष्ट रूप से सदस्य देशों के प्रतिस्पर्धियों के प्रति भेदभाव को प्रदर्शित करता है।'
प्रवक्ता ने कहा कि चीन के इस कदम के विरोध स्वरूप खेल मंत्री ने अपनी निर्धारित चीन यात्रा रद्द कर दी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को अपने हितों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाने का अधिकार है। उल्लेखनीय है कि चीन ने भारत के अरुणाचल प्रदेश की रहने वालीं तीन प्रमुख महिला वुशू खिलाड़ियों न्येमान वांग्सू, ओनिल तेगा और मेपुंग लाम्गु को हांगझाउ में होने वाले एशियाई खेलों में अपने यहां आने की इजाजत नहीं दी।
शिवराज सिंह चौहान ने किया साफ - मुख्यमंत्री पद का दावेदार न पहले था,...
रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के अगले मुख्यमंत्री, गुरुवार को लेंगे शपथ
मप्र चुनाव: भाजपा ने 82 एसटी/एससी आरक्षित सीट में से 50 जीतीं, पिछले...
‘गुर्दे के बदले नकदी' घोटाले में इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के खिलाफ...
धारावी परियोजना को लेकर अडाणी समूह के खिलाफ मार्च का नेतृत्व करेंगे...
आर्थिक विकास : मोदी सरकार के दावों पर कांग्रेस नेता चिदंबरम ने उठाए...
विवेक गुप्ता बने रेल विकास निगम लिमिटेड बोर्ड में अंशकालिक सरकारी...
मप्र चुनाव : भाजपा के 70 साल से ज्यादा उम्र के 14 उम्मीदवारों में से...
राजस्थानः राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी...
CM विजयन ने पूछा - कांग्रेस तय करे कि राहुल गांधी BJP से मुकाबला...