Monday, Oct 02, 2023
-->
assembly elections 2019 haryana and maharashtra results hot seats

विधानसभा चुनाव 2019: जानें इन हॉट सीटों पर किसने बनाई बढ़त, कौन पीछे

  • Updated on 10/24/2019

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। हरियाणा (Haryana) और महाराष्ट्र (Maharashtra) में 21 अक्टूबर को हुए चुनावों की मतगणना जारी है। हरियाणा की 90 और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। जहां महाराष्ट्र से आ रहे रुझानों के अनुसार बीजेपी (BJP) और शिवसेना (ShivSena) एक बार फिर सरकार बनाती दिख रही है। वहीं, दूसरी तरफ हरियाणा में कोई भी दल बहुमत हासिल करने में नाकाम रहा है। दोनों ही राज्यों के विधानसभा चुनावों (Assembly Elections 2019) के चौंकाने वाले परिणाम आ रहे हैं, जिसमें कई दिग्गजों की साख दाव पर है। आइए जानते हैं उनका हालः-

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 Live : फडणवीस की वापसी, रुझानों में BJP गठबंधन 160 के पार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 (288):

  • शिवसेना के आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) वर्ली विधानसभा सीट से आसान जीत की ओर बढ़ रहे हैं। वह चुनावी मैदान में पहली बार उतरे हैं। ठाकरे (29) के सामने राकांपा के सुरेश माने (Suresh Mane) हैं। लेकिन ठाकरे ने शुरुआती रूझान में 7,000 से अधिक मतों से बढ़त बना रखी है।
  • पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार (Ajit Pawar) ने बारामती सीट पर भाजपा के प्रतिद्वंद्वी गोपीचंद पढालकर पर 6,595 मतों से बढ़त बना रखी है।
  • परली सीट से विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे आगे और भाजपा नेता पंकजा मुंडे 24 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।
  • राधाकृष्ण विखे पाटिल शिर्डी विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुरेश थोराट से 4,844 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • राकांपा प्रमुख शरद पंवार के संबंधी रोहित पंवार करजात-जामखेड़ सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राज्य मंत्री राम शिंदे से 3,099 मतों से आगे चल रहे हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 Live: सरकार बनाने की जुगत में कांग्रेस- JJP! खट्टर दिल्ली तलब

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 (90):

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (BJP) और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Congress) क्रमश: करनाल और गढ़ी साम्पला-किलोई सीटों पर आगे। शुरुआती रुझान में भाजपा के अनिल विज को अंबाला छावनी क्षेत्र में बढ़त हासिल। 
  • कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व बीसीसीबाई प्रमुख रणबीर सिंह महेंद्र हरियाणा के बाढड़ा निर्वाचन क्षेत्र में पीछे चल रहे हैं जबकि पूर्व हॉकी कप्तान एवं भाजपा उम्मीदवार कप्तान संदीप सिंह पेहोवा निर्वाचन क्षेत्र से पीछे आगे चल रहे हैं।
  • बाढड़ा में नैना चौटाला (JJP) भाजपा के सुखविन्द्र से 6677 मतों से आगे चल रही हैं जबकि महेंद्र तीसरे नंबर पर हैं।
  • पेहोवा में संदीप सिंह कांग्रेस के मनदीप सिंह चट्ठा से 878 मतों से आगे चल रहे है।
  • पानीपत शहर में भाजपा के प्रमोद कुमार विज कांग्रेस के संजय अग्रवाल से 10840 मतों से आगे हैं।
  • पुनहाना में कांग्रेस के मोहम्मद इलियास निर्दलीय उम्मीदवार रहीश खान से 4154 मतों से आगे हैं। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना हो रही है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.