नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए दावा किया कि‘‘इस सरकार में सबसे ज्यादा तकलीफ में किसान है और खेती संकट में है। अखिलेश ने कहा, ‘‘इसलिये किसान भाजपा का सफाया चाहता है, किसानों ने ठाना है कि दिल्ली के आखिरी छोर तक भाजपा का सफाया करना है। जनता ने भी मन बना लिया है कि भाजपा को हटाना है।‘‘
दिवाली से ठीक पहले सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि पर नई ब्याज दर को दी मंजूरी
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सपा मुख्यालय में कांग्रेस के पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और उनके पूर्व विधायक पुत्र पंकज मलिक, जिल्ले हैदर, पूर्व विधायक राम सागर अकेला और समाज एकता दल के जयपाल सिंह कश्यप आदि नेताओं और उनके समर्थकों को सपा की सदस्यता दिलाने के बाद पत्रकारों से कहा कि सरकार ने फसलों को बचाने का काम नहीं किया, धान खरीद नहीं की इसलिए किसान धान में आग लगा रहा है।
माफी के बाद कांग्रेस और पप्पू यादव के निशाने पर आए पूर्व CAG विनोद राय
उन्होंने कहा कि यह किसानों का देश है और किसान की जान जा रही है क्योंकि वो लाइन में लगे हैं। उन्?होंने आये दिन बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों पर भी सरकार पर प्रहार किया और सवाल उठाया कि यह कौन सा हिसाब है कि हर रोज 35 पैसे तेल के दाम बढ़ा दिए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा अपने सभी उम्मीदवारों को भी बदल दे तो जनता भाजपा को बदल देगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा डेढ़ सौ विधायकों का टिकट काटेगी और सौ नाराज हैं।
केजरीवाल ने पंजाब के किसानों के लिए किए चुनावी वादे, कहा- AAP सरकार बनी तो ...
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर मुनाफा कहां जा रहा है? महंगा डीजल, पेट्रोल किसान खरीद रहा है, देश की अर्थव्यवस्था किसान संभालते हैं, फ?रि उनके साथ इतना अन्याय क्यों है। पूर्व मुख्यमंत्री ने पूछा कि सरकार बताए कि धान खरीद के लिए कितने केंद्र बनाए हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल पूरे होने जा रहे हैं, कम से कम यह तो बता दें कि किसानों की आय दोगुनी हो गई या नहीं। सरकार बताए तो साढ़े चार साल में किसानों के लिए क्या किया।
कांग्रेस के खिलाफ चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बयान से भाजपा उत्साहित
उन्होंने कहा कि जो कंपनी भगवान राम का मंदिर बना रही है उसी से हम एक्सप्रेसवे बनवा रहे थे, भाजपा ने उनसे काम छीन लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को आदत है पुडिय़ा रखने की, सरकार बनते ही विधानसभा में पुडिय़ा मिली लेकिन उस पुडिय़ा में सिर्फ चूना निकला। सपा प्रमुख ने कहा कि हम जीतने वाली महिलाओं को टिकट देंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा अपने सांसदों की नहीं सुनती तो वह और किसी की क्या सुनेगी।
भाजपा को हटाने के लिए सामाजिक परिवर्तन यात्रा: शिवपाल यादव उत्तर प्रदेश में सामाजिक परिवर्तन यात्रा निकाल रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने यहां कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से हटाने के लिए एक राष्ट्रीय पार्टी से गठबंधन करेगी। शिवपाल यादव ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया। इनके सभी वादे झूठे निकले।’’
आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद नवाब मलिक बोले- पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त
उन्होंने कहा कि हर वर्ग राज्य सरकार से परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए उनकी पार्टी सामाजिक परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। किसी दल का नाम लिए बिना यादव ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रदेश के विधानसभा चुनाव में एक राष्ट्रीय पार्टी से गठबंधन करेगी जिससे विपक्ष मजबूत होगा। यादव ने कहा कि सभी समान विचारधारा वाले छोटे-बड़े धर्मनिरपेक्ष दलों को गठबंधन करना चाहिए।
श्रीनगर के SSP राकेश बलवाल का उनके मूल काडर मणिपुर में तबादला
B'Day Spl: जानें कैसे पत्रकार बनने दिल्ली आईं Mouni Roy बन गई टीवी की...
रमेश बिधूड़ी को चुनाव संबंधी जिम्मेदारी देने पर विपक्षी नेताओं ने...
Asian Games 2023: निशानेबाजों का जलवा, 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता...
चिदंबरम का आरोप - न्यायपालिका की स्वतंत्रता नष्ट कर रही है मोदी सरकार
UP: हिंदुओं के घरों पर मिलाद उल नबी के हरे झंडे लगाए, दो दर्जन पर...
शाह, नड्डा ने पार्टी नेताओं से चुनावी मुद्दों पर मंथन किया, RSS...
विदेश मंत्री जयशंकर भारत-कनाडा विवाद के बीच करेंगे अमेरिका के विदेश...
Fukrey 3 Review : एक स्पेशल मैसेज के साथ लौटा fukrey गैंग, फुल...
The Vaccine War Review: नाना पाटेकर और पल्लवी जोशी ने की टक्कर की...