Thursday, Mar 23, 2023
-->
assets-of-sridevi-immeresed-in-chennai-rameshwaram

श्रीदेवी की अस्थियां रामेश्वरम में विसर्जित, बेटियां भी रहीं मौजूद

  • Updated on 3/4/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की अस्थियों का विसर्जन कर दिया गया है।अस्थियों का विसर्जन शनिवार को रामेश्वरम् में किया गया।शुक्रवार को श्रीदेवी के पति बोनी कपूर अस्थियां लेकर बोनी कपूर चेन्नई पहुंचे।इंस्टा के श्रीदेवी फैन पेज पर एक फोटो साझा की गई है। जिसमें बोनी कपूर अपनी बेटियों के साथ नजर आ रहे हैं।उनके हाथों में अस्थ‍ि कलश था और साथ में दोनों बेटियां भी मौजूद दिख रहीं हैं।

बाथटब में डूबने से हुई मौत

बता दें कि श्रीदेवी (54) का 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में निधन हो गया था। अभिनेत्री का पार्थिव शरीर 27 फरवरी को मुम्बई लाया गया था। उनका  अंतिम संस्कार 28 फरवरी को मुंबई में किया गया।दुबई के अधिकारियों के अनुसार श्रीदेवी होटल के बाथटब में गिरने से मौत हो गई थी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.