Wednesday, May 31, 2023
-->
attacking modi bjp government arvind kejriwal compared sisodia to bhakta prahlad

मोदी सरकार पर हमलावर केजरीवाल ने सिसोदिया की तुलना भक्त प्रह्लाद से की

  • Updated on 3/10/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि देश और बच्चों की सेवा करने वालों को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। केजरीवाल ने पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किए जाने के घटनाक्रम की तुलना हिरण्यकश्यप और प्रह्लाद की पौराणिक कथा से की। 

डीयू के कॉलेज के शिक्षकों ने राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र लिख ‘व्यापक भ्रष्टाचार' का आरोप लगाया 

किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जैसे हिरण्यकश्यप प्रह्लाद को भगवान की पूजा करने से नहीं रोक सका, वैसे ही आज के प्रह्लाद को भी नहीं रोका जा सकता। उन्होंने दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया की तुलना परोक्ष तौर पर भक्त प्रह्लाद से की। 

राज्यपाल के समान नहीं दिल्ली के उप-राज्यपाल सक्सेना, मुकदमे से छूट नहीं : मेधा पाटकर 

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘हिरण्यकश्यप अपने आपको भगवान् मान बैठा था। उसने प्रह्लाद को ईश्वर की राह से रोकने के अनेक प्रयत्न किये, ज़ुल्म किये। आज भी कुछ लोग अपने आपको भगवान मान बैठे हैं। देश और बच्चों की सेवा करने वाले प्रह्लाद को कारागृह में डाल दिया पर न प्रह्लाद को वे तब रोक पाये थे, न अब रोक पायेंगे।'' 

सिसोदिया ने जेल से देश के नाम लिखा पत्र- राष्ट्र शिक्षा से आगे बढ़ेगा, जेल भेजने से नहीं

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.