नई दिल्ली। टीम डिजिटल। भारत की कई ऐतिहासिक महत्व की कलाकृतियों को चोरी कर अन्य देशों में ले जाया गया है। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा इस ओर ध्यान देने के बाद लगातार विदेश ले जाई गई मूर्तियां अब वापस स्वदेश लौट कर आ रही हैं। इसी क्रम में अब ऑस्ट्रेलिया भारत को 29 पुरातात्विक महत्व की कलाकृतियों को लौटा रहा है। यह कलाकृतियां भगवान शिव, भगवान विष्णु और जैन परंपरा से संबंधित हैं अधिकतर मूर्तियां 9-10वीं शताब्दी की बताई जा रही हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए विकसित किए पर्यटन सर्किट : रेड्डी
मोदी ने जताया ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन का आभार बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हें लौटाने के लिए अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन का आभार भी जताया है। यही नहीं खुद प्रधानमंत्री ने इन मूर्तियों का निरीक्षण भी किया। बकायदा प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री के हवाले से ट्वीट किया है, जिसमें भारतीय कलाकृतियों को लौटाने की पहल को लेकर मॉरिसन का धन्यवाद किया गया है। यह मूर्तियां राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गुजरात, हिमाचल प्रदेश के साथ कई अन्य भारतीय राज्यों से अवैध तरीकों से निकाली गयी सैकड़ों वर्ष पुरानी हैं, इनमें कुछ चित्र भी हैं। ये कलाकृतियां 6 श्रेणियों में है। जिसमें ‘शिव तथा उनके शिष्यों’, ‘शक्ति की पूजा’, ‘भगवान विष्णु तथा उनके रूप’, जैन परंपरा, चित्र और सजावटी वस्तुओं से संबंधित हैं। उसमें बताया गया है कि ये प्राचीन वस्तुएं राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की हैं। नई दिल्ली के जेजे क्लस्टर के लोगों को नहीं होगी पेयजल की दिक्कत : चहल
2014 से अब तक 228 कलाकृतियां भारत लौटी : एएसआई भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ऑस्ट्रेलिया से वापस आ रही पुरातात्विक महत्व की मूर्तियों पर खुशी जाहिर की है। एएसआई का कहना है कि साल 2014 से अब तक 228 कलाकृतियां भारत को लौटाई जा चुकी हैं। एएसआई ने एक ट््वीट कर बताया कि एएसआई को ऑस्ट्रेलिया से 29 कलाकृतियां मिली हैं। 1976 से 2013 के बीच कुल 13 कलाकृतियां लौटाई गई थी। 2014 से लेकर अब तक कुल 228 कलाकृतियां लौटाई गई हैं।
मोदी सरकार ने मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में AFSPA कानून 6 महीने के लिए...
मणिपुर के मुख्यमंत्री से इस्तीफा लें PM मोदी, सर्वदलीय बैठक बुलाकर हल...
दिल्ली सेवा विवाद : दलीलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र, दिल्ली...
दिल्ली में मोहल्ला बस योजना : DTC ई-बसें खरीदने के लिए करेगी करार
अडाणी पोर्ट्स 19.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के अन्य बॉन्ड वापस खरीदेगी
अडाणी मामले में कांग्रेस ने SEBI जांच पर उठाए सवाल, जेपीसी की मांग...
उज्जैन में सड़क पर खून से लथपथ मिली 12 वर्षीय लड़की, जांच में...
राहुल गांधी ने कुलियों के साथ मुलाकात का वीडियो जारी कर महंगाई और...
दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर करना पड़ सकता है अयोध्या का भी विस्तार :...
दिल्ली में चोरी के संदेह में एक व्यक्ति की पीट- पीट कर हत्या