नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देश भर मे शीतलहर का कहर जारी है। इसका सबसे ज्यादा असर जम्मू- कश्मीर के लद्दाख में देखने को मिल रहा है। लद्दाख में तापमान माइनस 15 से भी कम हो गया है। जिसके चलते यहां भारी हिमस्खलन हुआ है। बताया जा रहा है कि इस बर्फ के नीचे करीब 10 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही इसकी चपेट में कई वाहन आ गए हैं जोकि बर्फ के नीचे दबे हुए हैं।
इस घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय सेना दबे हुए लोगों को बचाने के लिए पहुंच गई। लोगों को बचाने का काम चल रहा है। अभी तक 3 शव निकाले जा चुके हैं। लद्दाख में लगातार करवट ले रहे मौसम के चलते भारतीय सेना को रेस्क्यू ऑपरेशन में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
RSS प्रमुख भागवत का सरकार पर हमला, कहा- कोई युद्ध नहीं फिर भी सीमा पर शहीद हो रहे जवान
लद्दाख समेत पूरे जम्मू- कश्मीर और हिमाचल में बर्फीले तूफान का तांडव जारी है। जिसके चलते इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे के वक्त लद्दाख के खारदुंगला में बीच सड़क पर बर्फ का पहाड़ गिर गया, जिसकी चपटे में कई पर्यटक आ गए।
युवाओं के असंतोष से मोदी सरकार के खिलाफ गुस्से की ‘सुनामी’ : माकपा
बता दें कि खारदुंगला दर्रे पर यह दुनिया की सबसे ऊंची सड़क है। यहा तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। कई लोग इस बर्फीले तूफान में फंसे हुए हैं। और कई के दबे होने की खबर आ रही है। जिन्हें बचाने की हरसंभव कोशिस की जा रही है।
कांग्रेस से दिल्ली में गठबंधन पर AAP के गोपाल राय ने हाथ खड़े किए
हालांकि इस हिमस्खलन की चपेट में आने वाले पर्यटकों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश में आगामी दो दिन में भारी बर्फबारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
ममता बनर्जी बोलीं- अपने बहादुर जवानों के साथ एकजुट खड़ा है राष्ट्र
पाकिस्तान को ब्लैक लिस्ट में डालने के लिए भारत ने कसी कमर
वायुसेना ने पुलवामा हमले के मद्देनजर पोखरण में किया बड़ा युद्धाभ्यास
लाहौर बस सेवा रद्द करने की मांग को लेकर फगवाड़ा में प्रदर्शन
राहुल गांधी बोले- गब्बर सिंह टैक्स को सच्चा GST बनाएगी कांग्रेस सरकार