नई दिल्ली/टीम डिजिटल। टीकरी कलां स्थित आजाद हिंद ग्राम में विद्युत नियंत्रण कक्ष वर्षों से फुंका पड़ा है। यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की कालजयी स्मृतियां धुंधली पड़ गई हैं। लेकिन दिल्ली पर्यटन विभाग को इस स्थान और यहां की समस्याओं से कुछ लेना-देना नहीं है। दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर टीकरी कलां गांव में वर्ष 1939 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत में अपना अंतिम अभिभाषण दिया था।
जिसके बाद वह आजादी की लड़ाई लड़ते विदेशों में डटे रहे और 23 अगस्त वर्ष 1945 को जापान द्वारा देश को खबर दी गई की विमान हादसे में नेता जी का निधन हो गया। आजादी के लगभग पांच दशक बाद नेताजी की टीकरी कलां से जुड़ी स्मृतियों को समेटने के लिए दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा ने करोड़ों खर्च कर आजाद हिंद ग्राम बनवाया। इसका निर्माण कार्य पूरा होने पर अगली मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने 7 अगस्त वर्ष 2000 को इसका उद्घाटन किया। लेकिन मौजूदा समय दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा बनवाया गया आजाद हिंद ग्राम उपेक्षा की मार झेल रहा है।
आजाद हिंद ग्राम इंचार्ज दिल्ली पर्यटन कर्मचारी इशहाक मोहम्मद के अनुसार दिल्ली पर्यटन विभाग ने इस जगह के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया। मौजूदा समय यहां बना विद्युत नियंत्रण कक्ष वर्षों से फुंका पड़ा है। आजाद हिंद ग्राम के ऊपर 33 हजार केवी की विद्युत लाइन गुजरती है। जिस वजह से यहां चौबीसों घंटे जान का खतरा रहता है। आजाद हिंद ग्राम में बिजली सप्लाई टीकरी गांव के भरोसे है। ग्रामीण इलाका होने के नाते यहां ज्यादातर समय अंधेरा रहता है।
शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मियों को दी बड़ी सौगात, कांग्रेस खफा
इस मामले में मुंडका विधायक सुखवीर सिंह दलाल का कहना है कि उन्होंने आजाद हिंद ग्राम की खराब हालत के बारे में पर्यटन विभाग को अवगत कराया था। इसकी हालत ठीक कराने के लिए उन्होंने बजट की मांग की थी। लेकिन बात बन नहीं पाई। उन्होंने कहा कि इस बार बजट में दिल्ली पर्यटन विभाग को अधिक फंड मिला है। जिससे आजाद हिंद ग्राम की दशा सुधरने की आशा है।
आज से नई कर व्यवस्था लागू, नए वित्त वर्ष में हुए कई अहम बदलाव, पढ़ें...
प. बंगाल रामनवमी हिंसाः हावड़ा में निषेधाज्ञा अब भी लागू
Odysse Electric ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, सिर्फ 999 रुपये...
ऑनलाइन ‘प्रेमिका' ने दिल्ली के युवक से डेढ़ लाख रुपये ठगे
जॉर्जिया असम्बेली में ‘हिंदूफोबिया' के खिलाफ प्रस्ताव, कहा- हिंदू...
जानें कौन थे सैयद अब्दुल रहीम, Maidaan में जिनका किरदार निभा रहे हैं...
PM की शैक्षणिक योग्यता की जानकारी मांगने पर CM केजरीवाल पर कोर्ट ने...
MasterChef India 7 के विनर बने नयन ज्योती, ट्रॉफी के साथ मिले इतने...
पाकिस्तान: कराची में खाद्यान्न वितरण केंद्र पर हुई भगदड़ में 12 लोगों...
आकांक्षा दुबे की मौत से पहले का CCTV फुटेज आया सामने, इस शख्स के साथ...