Friday, Mar 31, 2023
-->
benefits-of-brinjal-or-eggplant

आतों में चिपकी गंदगी को साफ करता है बैंगन, सही तरह से पकाएं तो मिलेंगे बड़े लाभ

  • Updated on 2/18/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बैंगन की सब्जी को पसंद करने वाले लोग औपको कम ही मिलेंगे। साथ ही बैंगन को घरों में बादी बताकर रात में खाने से बचा जाता है। लेकिन बैंगन को अगर सही तरह से सही मसालों के साथ पकाया जाए तो ये फायदेमंद साबित होता है। आपको बता दों कि बैंगन एक ऐसी सब्जी है जिसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। ये लो कैलोरी सब्जी सेहत के साथ वजन कम करने में मदद कर सकती है। 

बताया जाता है कि 100 ग्राम बैंगन में 25 कैलरी होती है जोकि फाइबर से भरपूर होती है। इसके सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है। बैंगन में पोटेशियम और मैग्नीशियम भी होता है जो कोलेस्ट्राल को कम करता है और दिल की बीमारियों को दूर रखता है। 

इन चार तरीकों से कम होगा टाइप टू डायबटीज का खतरा...

फाइबर की मात्रा ज्यादा होने से पाचन के लिए भी सही होता है लेकिन इसे सही मसालों के साथ पकाया जाए तो इसका बादीपन कम हो जाता है। बताया जाता है कि ये आंतों में चिपकी गंदगी को भी साफ करता है। हड्डियों की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसे जरुर खाएं क्योंकि इसमें फिनॉलिक एसिड होता है जोकि हड्डियों के घनत्व को बढ़ाता है। 

तो अगली बार बैंगल खाने का मन करें तो बैंगन का भर्ता बनाकर खाएं। ये स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहतर रहता है। अगर बैंगल के भर्ते को सही मसालों के साथ पकाया जाए तो बहुत फायदेमंद साबित होगा। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.