Saturday, Jun 03, 2023
-->
best destinations on christmas 2019

Christmas 2019: इस क्रिसमस घूमने का है प्लान तो ये जगह हैं शानदार

  • Updated on 12/24/2019

                                                  सेंटा क्लॉज आया बहुत सारे गिफ्ट लाया...


नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पूरे विश्व में 25 दिसम्बर का दिन काफी धूमधाम से मनाया जाता है क्योंकि इस दिन बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को रात के  12 बजने का इंतजार रहता है क्योंकि 12 बजते ही सेंटा आते हैं और गिफ्ट देकर जाते हैं। अगर आप अपने इस स्पेशल दिन और भी खास बनाने के लिए कही पर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में जहां पर जाकर आप अपने क्रिसमस को और भी खास बना सकते हैं।


गोवा
अगर घर में कोई  कहीं भी घूमने का प्लान बताना तो हर किसी के मुंह से पहला नाम गोवा का ही निकलता है और अगर बात क्रिसमस (Christmas) पर घूमने की हैं तो गोवा सबकी पहली पंसदीदा जगह बनती है।

यहां की बीच पार्टी पूरे विश्व में काफी प्रसिद्ध है और रात के वक्त पर यहां की नाइट पार्टी से लेकर चर्च में आधी रात को लोगों के carols गाते हुए देखने का आनंद कुछ और ही है। गोवा एक घूमने की ऐसी जगह है जहां पर कभी भी जाया जा सकता है लेकिन न्यू ईयर और क्रिसमस के वक्त की बात की अलग होती है। यहां का सांताक्रूज चर्च सबसे मशहूर है।

शिलांग
अगर आप पिछले साल ही गोवा गए थे और इस बार वहां नहीं जाना चाहते हैं तो आप मेघालय के शिलांग में जा सकते हैं।यहां पर भी क्रिसमस काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल आप शिलांग जाए तो यहां के मैरी हेल्प ऑफ क्रिस्चियन्स कैथड्रल चर्च जरुर जाएं।

इस देश ने किया दुनिया का सबसे बड़े क्रिसमस ट्री बनाने का दावा 

केरल
अगर आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप केरल भी जा सकते हैं क्योंकि कई लोगों को भीड़ से नफरत होती है लेकिन वो बीच पर ही घूमना चाहते हैं तो ऐसे लोगों के लिए केरल सबसे अच्छी जगह है। यहां पर क्रिसमस के मौके पर होने  वाले प्ले को देखने का आंनद ही कुछ और है और  साथ ही में आप बोर्नफायर का मजा ले सकते हैं।

Christmas 2019 : जानिए, क्रिसमस ट्री से जुड़ी रोचक मान्यताएं और कहानियां

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

The view from the lighthouse near Kovalam beach. Have you been up here?

दिस॰ 16, 2019 को 3:58पूर्वाह्न PST बजे को Kerala Tourism (@keralatourism) द्वारा साझा की गई पोस्ट

मुंबई
अगर आप मुंबई से हैं तो आप एक ऐसी जगह पर है जहां पर बीच भी मौजूद है। यहां पर क्रिसमस के मौके पर तरह-तरह के प्रोग्राम देखने को मिलते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Pic @52nd_

अग॰ 1, 2018 को 12:06पूर्वाह्न PDT बजे को Mumbai Tourism (@mumbaitourism) द्वारा साझा की गई पोस्ट

यहां पर रह की भी आप अपने क्रिसमस को काफी अच्छे से एंजॉय कर सकते हैं। 

 


 

comments

.
.
.
.
.