Friday, Dec 08, 2023
-->
best-morning-breakfast-for-weight-loss

वजन घटाना है तो सुबह के समय ऐसा हो नाश्ता...

  • Updated on 8/7/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। रोजाना सुबह उठकर ये तय करना मुश्किल होता है कि ऐसा क्या खाया जाए नाश्ते में जिससे पेट भरे और दिनभर के लिए कैलोरी मिले साथ ही वजन बड़ने का तरा भी कम हो जाए। हर रोज अपने नाश्ते में कुछ खास चीजें शामिल करके औप भरपूर एनर्जी पा सकते हैं, साथ ही इससे वजन भी नहीं बढ़ेगा। 

ब्रॉडबैंड इंटरनेट से प्रभावित हो सकती है आपकी नींद

  • गर्मियों की सुबह में नाश्ते के लिए अगर दही का सेवन किया जाए तो ये कम कैलोरी में कम वजन बढ़ाने वाले विकल्प के तौर पर देखा जाता है। वहीं अगर दही के साथ कुछ फल मिलकर खाएं तो ये बेहद फायदेमंद नाश्ता साबित हो सकता है। 
  • रोजाना सुबह नाश्ते में भुना चना खाने से काफी मात्रा में फाइबर और प्रोटीन मिलता है। इसे बनाने के लिए समय भी नहीं लगता है। 
  • वहीं सुबह के नाश्ते को हल्का और सेहत से भरपूर बनाना है तो उबला अंडा और एक संतरा सबसे अच्छा विकल्प है। ये वजन भी नहीं बढ़ाता है। 

Navodayatimes

  • वो लोग वजन घटाना चाहते हैं सुबह के नाश्ते में चीज और सेब को शामिल करें। इसमें काफी मात्रा में फाइबर और कम कैलोरी मिलेगी। 
  • अगर सुबह के समय में केले के साथ पनीर का सेवन किया जाए तो ये कम कैलोरी में बेहतर वजन को कम करता है। 
  • इसके अलावा सुबह के नाश्ते में पीनट बटर भी एक अच्छा विकल्प है। 
  • दो उबले अंडे खाने से भी वजन नहीं बढ़ेगा और पूरे दिन चार्ज रहेंगे। 

पेट के बल सोते हैं तो जानलेवा हो सकती है ये आदत...

  • सुबह के नाश्ते में फलों से बेहतर कुछ नहीं। रोजाना सुबह केले और सेब का सलाद बनाकर खा सकते है। ये जहां एक तरफ खाने में अच्छा स्वाद देगा वहीं दिन भर ताजगी भी महसूस करेंगे। 
  • सुबह की शुरुआत फ्रूट जूस से भी कर सकते हैं। अपने फेवरेट जूस पीकर आप दिनभर तरोजाता रहेंगे साथ ही ये वजन भी नहीं बढ़ने देंगे। 
  • रोजाना सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास पानी जरुर पिएं, फायदा होगा। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.