नई दिल्ली/टीम डिजिटल। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ चल रही राजनीतिक लड़ाई अब 'भगवा रंग' (Bhagwa Rang) पर पहुंच गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने सोमवार को लखनऊ (Lucknow) में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भगवा रंग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर निशाना साधा था। जिसका जवाब सीएम योगी (CM Yogi) ने ट्वीट कर दिया था। अब भगवा रंग पर चली राजनीति और वार-पलटवार के बीच प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने आधी रात को शक्ति की साधना का एक मंत्र ट्वीट किया।
उन्होंने ट्वीट किया, "ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे।।" प्रियंका ने जो मंत्र लिखा है, वह नौ अक्षरों वाला मंत्र है। इसका मतलब, नवार्ण मंत्र 'ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे' है। नौ अक्षरों वाले इस नवार्ण ... ग्रह को नियंत्रित करता है। इसका संबंध दुर्गा की दूसरी शक्ति ब्रह्मचारिणी से है, जिसकी पूजा दूसरे नवरात्रि को होती है।
ॐ ऐँ ह्रीं क्लिं चामुँड़ायै विच्चै।। — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 30, 2019
ॐ ऐँ ह्रीं क्लिं चामुँड़ायै विच्चै।।
प्रियंका गांधी का आरोप, CAA protest के दौरान UP सरकार और पुलिस ने फैलाई अराजकता
हिंदुत्व को बदनाम कर रही हैं प्रियंका उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के "भगवा वस्त्र पर टिप्पणी" करने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर पलटवार करते हुए कहा था कि राजनीति के लिए धर्मों की लड़ाई न शुरू की जाए। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने योगी आदित्यनाथ पर भगवा चोला धारण करने के बावजूद हिंसक बदला लेने का आरोप लगाने तो लेकर प्रियंका गांधी के संवाददाता सम्मेलन के बाद आनन-फानन में बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस महासचिव ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ भगवा को भी आरोपित कर दिया है।
एसपी के वायरल वीडियो पर बोले अब्बास, अगर यह सच तो होनी चाहिए कार्रवाई
योगी का प्रियंका को जवाब इस बीच, योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने भी प्रियंका को जवाब देते हुए ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री ने भगवा लोक सेवा के लिए धारण किया है, सब कुछ त्याग कर और वे न केवल भगवा धारण करते हैं, बल्कि उसका प्रतिनिधित्व भी करते हैं। कार्यालय ने कहा कि भगवा वेशभूषा लोक कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए है और योगी उस पथ के पथिक हैं। ट्वीट में चेतावनी देते हुए कहा गया है "संन्यासी की लोक सेवा और जन कल्याण के निरंतर जारी यज्ञ में जो भी बाधा उत्पन्न करेगा उसे दण्डित होना ही पड़ेगा। विरासत में राजनीति पाने वाले और देश को भुला कर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोक सेवा का अर्थ क्या समझेंगे?"
संन्यासी की लोक सेवा और जन कल्याण के निरंतर जारी यज्ञ में जो भी बाधा उत्पन्न करेगा उसे दण्डित होना ही पड़ेगा। विरासत में राजनीति पाने वाले और देश को भुला कर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोक सेवा का अर्थ क्या समझेंगे ?#भगवा_में_लोक_कल्याण — Yogi Adityanath Office (@myogioffice) December 30, 2019
संन्यासी की लोक सेवा और जन कल्याण के निरंतर जारी यज्ञ में जो भी बाधा उत्पन्न करेगा उसे दण्डित होना ही पड़ेगा। विरासत में राजनीति पाने वाले और देश को भुला कर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोक सेवा का अर्थ क्या समझेंगे ?#भगवा_में_लोक_कल्याण
प्रियंका गांधी के आरोप पर भावुक हुईं CO अर्चना सिंह, भाई के मौत के बाद भी निभाई ड्यूटी
प्रियंका ने क्या कहा? प्रियंका ने सोमवार को लखनऊ में योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा था कि योगी ने बयान दिया कि वह बदला लेंगे, उस बयान पर पुलिस प्रशासन कायम है। उन्होंने कहा था कि इस देश के इतिहस में शायद पहली बार मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान दिया।
उन्होंने कहा था, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने योगी के वस्त्र घारण किए हैं। भगवा धारण किया है। यह भगवा आपका नहीं है। ये भगवा हिंदुस्तान की धार्मिक आध्यात्मिक परंपरा का है। हिंदू धर्म का चिन्ह है। उस धर्म को धारण करिए... उस धर्म में रंज, हिंसा और बदले की भावना की कोई जगह नहीं है।"
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
रेल हादसे में 261 की मौत, राहत एवं बचाव कार्य में वायुसेना के विमान...
रेल हादसे की समीक्षा को PM मोदी ने बुलाई बैठक, दुर्घटनास्थल का करेंगे...
हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिलने के बाद बीमार पत्नी से मिलने पहुंचे...
ओडिशा ट्रेन एक्सिडेंट इतिहास की भीषण दुर्घटना में से एक, पढ़ें कब- कब...
BJP ने बालासोर ट्रेन हादसे के बाद शनिवार को सरकार का वर्षगांठ...
रेल मंत्री ने रेल दुर्घटना स्थल का दौरा किया, कहा- राहत एवं बचाव...
अंकिता भंडारी के परिजन ने की हत्याकांड की पैरवी कर रहे विशेष लोक...
हरियाणा : पुरानी पेंशन की बहाली के लिए सरकारी कर्मचारियों का साइकिल...
विपक्षी नेताओं के खिलाफ राजद्रोह कानून का इस्तेमास करना चाहती है...
बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हुई तो किसान पहलवानों को जंतर-मंतर लेकर...