नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को ऐलान किया कि उनकी सरकार 23 मार्च को भ्रष्टाचार रोधी एक हेल्पलाइन जारी करेगी, ताकि लोग रिश्वत मांग रहे या अन्य कदाचार में संलिप्त रहने वाले भ्रष्ट अधिकारियों का उस पर वीडियो ‘अपलोड’ कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह उनका ‘‘व्यक्तिगत हेल्पलाइन नंबर’’ है। मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि वह राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार सुनिश्चित करेंगे। मान ने एक वीडियो संदेश में, लोगों को याद दिलाया कि जब आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली में सत्ता में आई थी, तब लोगों से भ्रष्ट अधिकारियों के ऑडियो या वीडियो मुहैया करने को कहा गया था। उन्होंने दावा किया, ‘‘इससे दिल्ली में भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म हो गया। ’’
जनजातीय मंत्रालय के बजट में कटौती को लेकर विपक्ष ने उठाए मोदी सरकार की नीयत पर सवाल
भगत सिंह जी के शहीदी दिवस पर, हम anti-corruption हेल्पलाइन नम्बर जारी करेंगे। वो मेरा पर्सनल वॉट्सऐप नंबर होगा। अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगे, उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग करके मुझे भेज देना। भ्रष्टाचारियों के ख़िलाफ़ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा। — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 17, 2022
भगत सिंह जी के शहीदी दिवस पर, हम anti-corruption हेल्पलाइन नम्बर जारी करेंगे। वो मेरा पर्सनल वॉट्सऐप नंबर होगा। अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगे, उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग करके मुझे भेज देना। भ्रष्टाचारियों के ख़िलाफ़ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आने वाले समय में, हम एक ऐसा हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे, जो मेरा व्यक्तिगत व्हाट््सएप नंबर होगा। यदि कोई आपसे रिश्वत मांगेगा, तो इससे इनकार नहीं करें। इसका एक वीडियो या ऑडियो रिकार्ड कर लें और इस नंबर पर भेज दीजिए। मैं आपको गारंटी देता हूं कि हमारा कार्यालय इसकी पड़ताल करेगा और कोई भ्रष्ट व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा तथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मान ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि पर 23 मार्च को जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पंजाब के इतिहास में एक बड़ी घोषणा होगी। उल्लेखनीय है कि आप ने हालिया पंजाब विधानसभा चुनावों में 117 सीटों में 92 पर जीत हासिल की थी।
पंजाब चुनाव के दौरान हर जगह सुनने को मिला- कोई काम बिना पैसे नही होता. हर काम के पैसे माँगे जाते हैं.पंजाब के लोगों को बहुत बधाई….अब अगर कोई रिश्वत माँगे तो उसकी रिकॉर्डिंग कर लेना. मुख्यमंत्री @BhagwantMann जी उसको जेल भिजवाएँगे. ये है @ArvindKejriwal model of governance https://t.co/AP2zUdqQPc— Manish Sisodia (@msisodia) March 17, 2022
पंजाब चुनाव के दौरान हर जगह सुनने को मिला- कोई काम बिना पैसे नही होता. हर काम के पैसे माँगे जाते हैं.पंजाब के लोगों को बहुत बधाई….अब अगर कोई रिश्वत माँगे तो उसकी रिकॉर्डिंग कर लेना. मुख्यमंत्री @BhagwantMann जी उसको जेल भिजवाएँगे. ये है @ArvindKejriwal model of governance https://t.co/AP2zUdqQPc
नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य नवनिर्वाचित विधायकों को बृहस्पतिवार को यहां 16वीं पंजाब विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई। पंजाब की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र बृहस्पतिवार को शुरू हुआ। ‘प्रोटेम स्पीकर’ (अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष) इंदरबीर सिंह निज्जर ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई, जिनमें से ज्यादातर पहली बार विधायक बने हैं। सबसे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली। गौरतलब है कि मान ने बुधवार को खटकड़ कलां गांव में पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
चुनाव के बाद दाम बढ़ने की आशंका से पेट्रोल, डीजल की बिक्री में जोरदार उछाल
भारत के इतिहास में सिर्फ़ आम आदमी पार्टी की सरकार के पास हिम्मत है कि बोले - "अगर कोई रिश्वत मांगे तो Recording कर लेना, कड़ा Action लिया जाएगा।" दिल्ली और पंजाब के बाद पूरे देश से भ्रष्टाचार ख़त्म करना है। - श्री @ArvindKejriwal #AAPAgainstCorruption pic.twitter.com/XzPd78IbL8 — AAP (@AamAadmiParty) March 17, 2022
भारत के इतिहास में सिर्फ़ आम आदमी पार्टी की सरकार के पास हिम्मत है कि बोले - "अगर कोई रिश्वत मांगे तो Recording कर लेना, कड़ा Action लिया जाएगा।" दिल्ली और पंजाब के बाद पूरे देश से भ्रष्टाचार ख़त्म करना है। - श्री @ArvindKejriwal #AAPAgainstCorruption pic.twitter.com/XzPd78IbL8
उन्होंने अपनी शपथ का समापन ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे के साथ किया। मान के बाद महिला विधायकों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के कई विधायक अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे थे। नाभा से विधायक गुरदेव सिंह देव मान साइकिल से पंजाब विधानसभा पहुंचे। वहीं, दो बार के आप विधायक अमन अरोड़ा ने सदन में प्रवेश करने से पहले मत्था टेका।
भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह के बीच मनीष तिवारी का कांग्रेस पर कटाक्ष
मोगा से आप विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पार्टी राज्य के लोगों से किए गए सभी चुनाव पूर्व वादों को पूरा करेगी। शपथ ग्रहण करने वाले कांग्रेस विधायकों में सुखजिंदर रंधावा, तृप्त राजिंदर बाजवा और प्रताप सिंह बाजवा शामिल हैं। आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीट जीतकर कांग्रेस, शिअद-बसपा गठबंधन, भाजपा-पंजाब लोक कांग्रेस-शिअद (संयुक्त) गठबंधन को पछाड़कर सत्ता हासिल की।
चुनावी राजनीति में सोशल मीडिया कंपनियों के ‘सुनियोजित दखल’ पर लगे विराम : सोनिया गांधी
जनगणना, परिसीमन के पहले ही लागू किया जाए महिला आरक्षण कानून :...
समाजवादी पार्टी ने कहा - महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ नहीं लेकिन....
महिला आरक्षण विधेयक : AAP सांसद संदीप पाठक ने मोदी सरकार की नीयत पर...
यूपी के बाद PM मोदी मप्र में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे...
Exclusive Interview: जवान में निभाया अहम किरदार फिर भी ऑडियंस की तरह...
परिवारों पर कर्ज का बोझ हुआ दोगुना, बचत हुई आधी : SBI रिसर्च
टाटा समूह के स्वामित्व वाली Air India के उड़ान सुरक्षा प्रमुख को DGCA...
केजरीवाल आवास पुनर्निर्माण विवाद: PWD अधिकारियों को कैट का रुख करने...
लॉन्च हुआ सबसे हल्का स्मार्टफोन Motorola Edge 40 Neo, खासियत से भरपूर...
PM मोदी वाराणसी का करेंगे दौरा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की...