नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में किये गए पहले निर्णय के तहत पुलिस विभाग में 10,000 सहित राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 25,000 रिक्तियों को भरने को मंजूरी दे दी। मान ने अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक की अध्यक्षता करने के बाद एक वीडियो संदेश में इस निर्णय की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन नौकरियों के लिए विज्ञापन और अधिसूचना की प्रक्रिया एक महीने के भीतर शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में, हम अपनी बाकी गारंटी (चुनावी वादों) को भी पूरा करेंगे।’’
योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटा यूपी प्रशासन
मान ने कहा कि पंजाब पुलिस विभाग में 10,000 पद भरे जाएंगे और बाकी नौकरियां अलग-अलग विभागों, बोर्ड और निगमों में होंगी। उन्होंने कहा कि योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा, ‘‘कोई भेदभाव नहीं होगा, कोई ‘सिफारिश’ या कोई रिश्वत नहीं होगी।’’ आम आदमी पार्टी (आप) ने हाल में संपन्न राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान बेरोजगारी का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। इससे पहले, शनिवार को भगवंत मान के नेतृत्व वाले पंजाब मंत्रिमंडल में एक महिला सदस्य सहित आप के 10 विधायकों को शामिल किया गया। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने यहां पंजाब राजभवन में गुरु नानकदेव सभागार में एक समारोह में 10 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
भरोसे के लिए कानून के शासन पर ध्यान देने वाली संस्थाओं की जरूरत : CJI रमण
मंत्रिमंडल ने विधानसभा के आगामी सत्र में वर्ष 2021-22 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों को प्रस्तुत करने को भी मंजूरी दी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यह निर्णय वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान लंबित देनदारियों को समाप्त करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किए गए अतिरिक्त या अधिक व्यय के वास्ते एक बजट उपलब्ध करायेगा।
मंत्रिमंडल में दस विधायकों को शामिल किया
शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में एक महिला समेत आम आदमी पार्टी (आप) के दस विधायकों को शामिल किया गया। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने यहां पंजाब भवन में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन 10 मंत्रियों में से आठ पहली बार विधायक बने हैं। इन सभी ने पंजाबी भाषा में शपथ ली। इसके बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में सीएम मान ने नौकरियों को लेकर बड़ा फैसला लिया। मान ने पहले एक महीने में 25000 नौकरियों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
सीएम भगवंत मान का ऐलान - पंजाब की AAP सरकार जारी करेगी भ्रष्टाचार रोधी हेल्पनाइन नंबर
Chaired the first cabinet meeting. The Punjab cabinet has approved notification of 25,000 job vacancies within one month. As we promised before the election, jobs opportunities for our Punjab's youth will be the topmost priority of AAP Govt. pic.twitter.com/rRElBoJxc2 — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 19, 2022
Chaired the first cabinet meeting. The Punjab cabinet has approved notification of 25,000 job vacancies within one month. As we promised before the election, jobs opportunities for our Punjab's youth will be the topmost priority of AAP Govt. pic.twitter.com/rRElBoJxc2
राउत बोले- ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर सियासत करने के बजाय POK को वापस ले भाजपा
हरपाल सिंह चीमा, हरभजन सिंह, डॉ विजय सिंगला, लाल चंद, गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर जिम्पा, हरजोत सिंह बैंस और डॉ बलजीत कौर को शपथ दिलाई गई। कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 18 पद हैं। पंजाब के राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में बुधवार को भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी।
डॉक्टर कफील खान को सपा ने बनाया उम्मीदवार, योगी को दी फिर चुनौती
ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਮੰਤਰੀ ਮੰਡਲ ਦਾ ਸਹੁੰ ਚੁੱਕ ਸਮਾਗਮ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਤੋਂ LIVE https://t.co/amw1PXsWaO — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 19, 2022
ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਮੰਤਰੀ ਮੰਡਲ ਦਾ ਸਹੁੰ ਚੁੱਕ ਸਮਾਗਮ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਤੋਂ LIVE https://t.co/amw1PXsWaO
आम आदमी पार्टी (आप) ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (शिअद)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-पंजाब लोक कांग्रेस-शिअद (संयुक्त) गठबंधन को पछाड़ते हुए 92 सीटें हासिल की हैं।
पंजाब और उत्तराखंड के चुनावी नतीजे 10 मार्च को साथ आये थे। पंजाब में मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट ने भी शपथ ले ली है और जनता के कामों में सरकार लग गयी है। लेकिन उत्तराखंड में आज 9 दिन बाद भी ये तय नहीं हो पाया है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा? — Col Ajay Kothiyal, KC, SC, VSM (R.) (@ColAjayKothiyal) March 19, 2022
पंजाब और उत्तराखंड के चुनावी नतीजे 10 मार्च को साथ आये थे। पंजाब में मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट ने भी शपथ ले ली है और जनता के कामों में सरकार लग गयी है। लेकिन उत्तराखंड में आज 9 दिन बाद भी ये तय नहीं हो पाया है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा?
ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨਵੇਂ ਮੰਤਰੀ ਮੰਡਲ ਨੇ ਸਹੁੰ ਚੁੱਕੀ ਅਤੇ ਨਾਲ਼ ਹੀ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਉਮੀਦਾਂ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰਨ ਦਾ ਵੀ ਪ੍ਰਣ ਲਿਆ। ਸਾਰੇ ਨਵੇਂ ਮੰਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ। ਸਾਨੂੰ ਮਿਲ਼ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 3 ਕਰੋੜ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਪੂਰੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਨਾਲ਼ ਕੰਮ ਕਰਨਾ ਹੈ, ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਫ਼ਿਰ ਤੋਂ ਸੁਨਿਹਰਾ ਬਣਾਉਣਾ ਹੈ। pic.twitter.com/PFYVTvUwZT — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 19, 2022
ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨਵੇਂ ਮੰਤਰੀ ਮੰਡਲ ਨੇ ਸਹੁੰ ਚੁੱਕੀ ਅਤੇ ਨਾਲ਼ ਹੀ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਉਮੀਦਾਂ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰਨ ਦਾ ਵੀ ਪ੍ਰਣ ਲਿਆ। ਸਾਰੇ ਨਵੇਂ ਮੰਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ। ਸਾਨੂੰ ਮਿਲ਼ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 3 ਕਰੋੜ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਪੂਰੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਨਾਲ਼ ਕੰਮ ਕਰਨਾ ਹੈ, ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਫ਼ਿਰ ਤੋਂ ਸੁਨਿਹਰਾ ਬਣਾਉਣਾ ਹੈ। pic.twitter.com/PFYVTvUwZT
यूपी में सरकार गठन को लेकर नड्डा ने अनुप्रिया पटेल, संजय निषाद से की चर्चा
20 विपक्षी दलों के बहिष्कार के बीच पीएम मोदी ने किया नए संसद भवन का...
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी पहलवानों को लिया हिरासत में, विपक्ष ने...
‘सेंगोल' स्थापना पूजन में सिर्फ दक्षिण के ब्राह्मण गुरुओं को बुलाना...
सत्येंद्र जैन से अस्पताल में मिले अरविंद केजरीवाल
नए संसद भवन का उद्घाटन समारोह किसी राजा के राज्याभिषेक जैसा: वाम दल
पहलवानों के समर्थन में दिल्ली को ओर बढ़ रहे कई किसान नेताओं को हिरासत...
IIFA 2023: लुंगी पहनकर खूब नाचे सलमान खान, इन सितारों ने भी मंच पर...
‘आत्ममुग्ध तानाशाह प्रधानमंत्री' ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया :...
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नए संसद भवन का उद्घाटन, सेंगोल स्थापित
नए संसद भवन के उद्घाटन के चलते केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो...