Sunday, Sep 24, 2023
-->
bharat bandh a farmer dies of heart attack at singhu border kmbsnt

Bharat Bandh: सिंघु बॉर्डर पर दिल का दौरा पड़ने से एक किसान की मौत

  • Updated on 9/27/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। तीन विवादित कृषि कानूनों के विरोध में आज किसान संगठनों के भारत बंद का आह्वान किया है। आज सोमवार सुबह 6 बजे से ही किसान दिल्ली समेत अन्य राज्यों में रास्ते जाम किए बैठे हैं। वहीं इस बीच हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर एक किसान की मौत से हड़कंप मच गया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किसान की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगी। 

अमेरिका से लौटते ही काम पर जुटे पीएम मोदी, सेंट्रल विस्टा के निर्माण का लिया जायजा

दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम
किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर ब्लॉक कर दिया है। इसके साथ  ही दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में अवरुद्ध कर दिया गया। दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर पर गाड़ियों का तांता लगा हुआ है। भारत बंद के कारण दिल्ली आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। जिसके चलदे यहां पर भीषण जाम लगा हुआ है। 

राकेश टिकैत ने लोगों से की ये अपील 
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि आज शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। लोगों से अनुरोध है कि लंच के बाद ही निकलें, नहीं तो जाम में फंसे रहेंगे। एम्बुलेंस को, डॉक्टरों को, ज्यादा ज़रूरतमंदों को निकलने दिया जाएगा। दुकानदारों से भी अपील की है कि आज दुकानें बंद रखें। 

प्रियंका गांधी बोलीं- भाजपा ने यूपी में गन्ना किसानों के साथ किया धोखा 

बंद को विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन
इस बंद को विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन मिल रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जहां बंद को समर्थन दिया है। वहीं बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने घोषणा की है कि वह देशव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे।

आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु सरकारों ने भी बंद को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। कांग्रेस ने यह भी कहा है कि वह सोमवार को विरोध प्रदर्शन में शामिल होगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.