Monday, Sep 25, 2023
-->
bharat bandh farmers block delhi borders rakesh tikait appeal to people kmbsnt

किसानों ने जाम किए दिल्ली बॉर्डर, टिकैत बोले- लोग लंच के बाद ही निकलें, नहीं तो जाम में फंसे रहेंगे

  • Updated on 9/27/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। तीन विवादित कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। आज सोमवार सुबह 6 बजे से ही किसान दिल्ली की सीमाओं पर भी डट गए हैं। किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर ब्लॉक कर दिया है। इसके साथ  ही दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में अवरुद्ध कर दिया गया।

अमेरिका से लौटते ही काम पर जुटे पीएम मोदी, सेंट्रल विस्टा के निर्माण का लिया जायजा

राकेश टिकैत ने लोगों से की ये अपील 
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि आज शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। लोगों से अनुरोध है कि लंच के बाद ही निकलें, नहीं तो जाम में फंसे रहेंगे। एम्बुलेंस को, डॉक्टरों को, ज्यादा ज़रूरतमंदों को निकलने दिया जाएगा। दुकानदारों से भी अपील की है कि आज दुकानें बंद रखें। 

दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद 
शंभू टोल प्लाजा के पास दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को प्रदर्शनकारियों ने बंद किया है। एक प्रदर्शनकारी ने बताया, "संयुक्त किसान मोर्चा ने आज सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक के बंद का ऐलान किया था, हमने यहां सुबह 6 बजे बंद कर दिया। स्कूल या अस्पताल के लिए जाने दे रहे हैं। 

अमृतसर के पुलिस अधिकारी संजीव कुमार ने कहा है कि जहां-जहां पर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वहां पर हमने सुबह से ही फोर्स को तैनात किया हुआ है। हमने सुरक्षा के बहुत पुख्ता इंतज़ाम किए हुए हैं। 

प्रियंका गांधी बोलीं- भाजपा ने यूपी में गन्ना किसानों के साथ किया धोखा 

बंद को विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन
इस बंद को विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन मिल रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जहां बंद को समर्थन दिया है। वहीं बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने घोषणा की है कि वह देशव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे।

आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु सरकारों ने भी बंद को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। कांग्रेस ने यह भी कहा है कि वह सोमवार को विरोध प्रदर्शन में शामिल होगी।

comments

.
.
.
.
.