Thursday, Jun 01, 2023
-->
bharat-jodo-yatra-is-against-fear-and-hatred-rahul-gandhi

पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर, कई शीर्ष सेवानिवृत्त अधिकारी ‘भारत जोड़ो यात्रा' में हुए शामिल 

  • Updated on 1/8/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर और रक्षा सेवा से सेवानिवृत्त कई शीर्ष अधिकारी रविवार को राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘‘भारत जोड़ो यात्रा'' में शामिल हुए। यात्रा वर्तमान में हरियाणा से होकर गुजर रही है। भीषण ठंड और कोहरे के बीच ‘भारत जोड़ो यात्रा' रविवार सुबह करनाल के नीलोखेड़ी क्षेत्र में दोद्वा से फिर से शुरू हुई और यात्रा ने दिन में बाद में कुरुक्षेत्र जिले में प्रवेश किया। सुबह कड़ाके की ठंड और कोहरे के बावजूद सैकड़ों लोग करनाल में यात्रा में शामिल हुए। करनाल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का गृह निर्वाचन क्षेत्र भी है।

‘भारत जोड़ो यात्रा' भय और नफरत के खिलाफ है : राहुल गांधी 

  •  

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुमारी शैलजा ने हरियाणा में इस पदयात्रा में भाग लिया। कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल आर. के. हुड्डा, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल वी. के. नरूला, सेवानिवृत्त एयर मार्शल पी. एस. भंगू, सेवानिवृत्त मेजर जनरल सतबीर सिंह चौधरी, सेवानिवृत्त मेजर जनरल धर्मेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त कर्नल जितेंद्र गिल, सेवानिवृत्त कर्नल पुष्पेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डी.डी.एस. संधू, सेवानिवृत्त मेजर जनरल बिशंबर दयाल और सेवानिवृत्त कर्नल रोहित चौधरी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।''

कठुआ सामूहिक दुष्कर्म-हत्या मामला : सुप्रीम कोर्ट द्वारा घोषित बालिग के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल 

हरियाणा में 21 से 23 दिसंबर तक यात्रा के पहले चरण में 130 किलोमीटर की दूरी तय की गई और यह नूंह, गुरुग्राम तथा फरीदाबाद जिलों से गुजरी थी। इस यात्रा ने उत्तर प्रदेश से बृहस्पतिवार शाम फिर से हरियाणा के पानीपत में प्रवेश किया था। ‘भारत जोड़ो यात्रा' सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 30 जनवरी तक श्रीनगर में राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के साथ संपन्न होगी। यह पदयात्रा अभी तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से गुजर चुकी है। 

सपा मीडिया प्रकोष्ठ का पदाधिकारी गिरफ्तार, अखिलेश ने खोला पुलिस, भाजपा के खिलाफ मोर्चा

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.