नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत विकास परिषद ग्रेटर मयूर विहार ने महिलाओं के प्रमुख त्योहार हरियाली तीज के अवसर पर online तीज उत्सव मनाया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत, संगीत, नृत्य, कजरी आदि में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेकर कार्यक्रम में उमंग और तरंग भर दिया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। तीज क्वीन मनीषा गुप्ता चुनी गई, द्वितीय स्थान पर प्रीति गर्ग तथा तृतीय स्थान पर संगीता सिंह रहीं। प्रतिस्पर्धा काफी रोचक रही, अंत में विजेताओं के नाम निर्णायक मंडल द्वारा घोषित किये गए ।
दूसरी प्रतियोगिता फ्रूट्स एंड वेजीटेबल्स ज्वेलरी थी जिसे महिलाओं ने स्वयं बनाकर उससे श्रृंगार किया। निर्णायक मंडल ने रुपाली जायसवाल व निधि अग्रवाल को समान रूप से विजेता घोषित किया। कोरोना पर विशेष कजरी की प्रस्तुति श्रीमती जयंती जायसवाल ने की।
Hariyali teej 2020: पहली बार माता पार्वती ने किया था इस सौभाग्य पर्व को
मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुरेश जैन ने सभी महिलाओं को तीज की बधाई देते हुए कहा कि हमारे तीज त्योहार ही हमारी संस्कृति की पहचान हैं और ये उत्सव हमारे जीवन मे नई उमंग और उल्लास की लहरें लेकर आते हैं और हमे वैलेंटाइन और फ्रेंडशिप डे जैसे विदेशी त्योहारों का बहिष्कार करना चाहिए और बढ़-चढ़ कर अपने तीज त्योहार को मनाना चाहिए जो हमें संस्कार और जीवनमूल्य देते हैं।
भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष सुनील गर्ग ने बताया कि परिषद भारतीय समाज और संस्कृति से संबंधित ऐसे उत्सवों को मनाने और उसे लोगों तक पहुंचाने के लिए विगत 10 वर्षों से तीज महोत्सव का आयोजन करता है। पूरी दुनिया में फैली कोरोना महामारी को देखते हुए हमलोगों ने इसे ऑनलाइन मनाने का फैसला किया। पुरस्कार वितरण के दौरान भी हम लोगों ने सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य संबंधी निर्देशों का पालन किया।
कार्यक्रम का संचालन पारुल गुप्ता व विनीत जायसवाल ने किया व निर्णायक मंडल में शशि गर्ग, समीक्षा अग्रवाल व सुमन गुप्ता रहीं। कार्यक्रम के आयोजन में भारत विकास परिषद ग्रेटर मयूर विहार के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सुनील गर्ग, अमित जायसवाल, तरुण गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता की विशेष भागीदारी रही।
ट्रेन हादसे से प्रभावित परिवारों को मुफ्त राशन, नौकरी देगा रिलायंस...
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय रुपये के उपयोग को बढ़ावा दें: स्वदेशी...
बार रेस्टोरेंट में चल रहा था अश्लील डांस, रिकॉर्ड किया तो पुलिस वालों...
राहुल के आरोपों के बीच अमेरिका ने कहा- भारत एक जीवंत लोकतंत्र, जा कर...
पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया बोले- नौकरी का डर मत दिखाइये
विपक्ष के सवालों के बीच ओडिशा ट्रेन दुर्घटना मामले की जांच अपने हाथ...
महंगाई और बेरोजगारी चरम पर लेकिन भाजपा 'टिफिन पर चर्चा' करा रही:...
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान' को बताया...
AAP ने भाजपा नेता विजय गोयल पर महिला से बदसलूकी का लगाया आरोप
मोदी सरकार ने कोल इंडिया में हिस्सेदारी बेचकर जुटाए 4,185 करोड़ रुपये