Monday, Mar 27, 2023
-->
bihar agriculture minister sudhakar singh resigns from nitish kumar cabinet

बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा

  • Updated on 10/2/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। विवादास्पद टिप्पणियों के लिए चर्चा में रहने वाले बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। इसकी पुष्टि बिहार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कर दी है। वे सुधाकर सिंह के पिता भी हैं। सुधाकर सिंह पिछले महीने अपने एक बयान को लेकर चर्चा में थे। 

NSE मामला: हाई कोर्ट ने चित्रा रामकृष्ण, आनंद सुब्रमण्यन को दी जमानत

सुधाकर सिंह ने कैमूर में एक सभा में कहा था कि कृषि विभाग में कई चोर हैं, वो चोरों के सरदार हैं और उनके ऊपर भी कई चोर हैं। इस बयान पर विवाद होने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के टोकने के बाद सिंह ने कहा था कि वे अपने बयान पर कायम हैं, फिर चाहें तो इस्‍तीफा ले लें।

गुजरात के ऑटो रिक्शा चालक को लेकर भाजपा और AAP में सियासी जंग तेज

पिछले महीने सुधाकर सिंह के बयान को लेकर राजनीति गरमा गई थी। बाद में नीतीश कुमार ने सुधाकर सिंह को टोका भी था और कहा था कि सार्वजनिक रूप से बयान देने में संयम बरतना चाहिए। लेकिन सुधाकर सिंह ने अपने बयान पर कायम रहे। इसी तरह सिंह ने कैमूर में एक सभा में कहा था कि हमारे विभाग का कोई ऐसा अंग नहीं जो चोरी नहीं करता। हम इस तरह से चोरों के सरदार हुए। 

केजरीवाल का दावा- राघव चड्ढा को भी किया जा सकता है गिरफ्तार

 


 

comments

.
.
.
.
.