Monday, Dec 11, 2023
-->
bihar assembly elections sharad yadav daughter hands congress will get ticket rkdsnt

शरद यादव की बेटी ने थामा हाथ, बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस करेगी कमाल!

  • Updated on 10/14/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। लोकतांत्रिक जनता दल के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव (Sharad Yadav) की पुत्री सुभाषिनी यादव (Subhashini Yadav) बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गयी। उनके साथ ही लोजपा के वरिष्ठ नेता काली पांडे भी कांग्रेस में शामिल हो गए। माना जा रहा है कि सुभाषिनी बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ सकती हैं। इसके साथ ही सवाल उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस इस बार के चुनाव में कमाल दिखा पाएगी। इस बार के चुनाव में शरद यादव भी अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस और महागठबंधन को मजबूत करते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि कांग्रेस महागठबंधन में है और राजद, वामदलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। सत्तारूढ़ भाजपा-जदयू सरकार के खिलाफ कांग्रेस इस बार आक्रामक रुख में नजर आ रही है। राहुल गांधी की टीम बिहार में पार्टी के साथ महागठबंधन को मजबूत करने में जुटी है। ऐसे में बिहार में एनडीेए को कड़ी चुनौती मिल रही है। चिराग पासवान की पार्टी के गठजोड़ से बाहर होने से विपक्षी खेमा खासा उत्साहित है।

Bihar Elections : भाजपा ने जारी की तीसरे चरण के लिए उम्‍मीदवारों की सूची

आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत

सुभाषिनी और काली पांडे ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पवन खेड़ा, देवेंद्र यादव और अजय कपूर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता खेड़ा ने कहा, ‘‘हमें गर्व है कि सुभाषिनी यादव कांग्रेस में शामिल हुई हैं। उनके पिता का भारत के संसदीय लोकतंत्र में बहुत बड़ा योगदान है।’’ 

पीएम मोदी के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी पर BKU नेता के खिलाफ केस दर्ज

गौरतलब है कि शरद यादव अपनी पार्टी गठित करने से पहले जद(यू) में थे और उन्होंने पार्टी का अध्यक्ष रहने के साथ कई वर्षों तक राजग के संयोजक की भूमिका भी निभाई।

भाजपा शासित असम के भर्ती घोटाले में मुख्य सचिव के भाई का नाम, दी गई सफाई

वर्ष 2017 में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण शरद यादव को जद (यू) से निकाल दिया गया था। इसके बाद उन्होंने लोकतांत्रिक जनता दल का गठन किया। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में वह महागठबंधन का हिस्सा थे और इसी के बैनर तले मधेपुरा से चुनाव भी लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

यूपी विधानसभा के आगे महिला ने खुद को किया आग के हवाले, पुलिस के हाथ-पांव फूले

 

 

 

 

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.