Saturday, Mar 25, 2023
-->
bihar elections 2020 bjp to chirag paswan nitish kumar will be the cm pragnt

Bihar Elections: BJP का चिराग पासवान को करारा जवाब, कहा- भ्रम में न रहे, नीतीश कुमार ही बनेंगे CM

  • Updated on 10/17/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) का आगाज होते ही सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। ऐसे में वोटिंग से पहले चिराग पासवान (Chirag Paswan) की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने बिहार में सत्तारूढ़ राजग से नाता तोड़कर अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया। एलजेपी के इस कदम के बाद बीजेपी (BJP) ने भी आक्रामक मुद्रा अपनाते हुए उसे न सिर्फ 'वोट कटवा' करार दिया बल्कि यह भी स्पष्ट किया कि राज्य विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी की कोई 'बी, सी या डी टीम' नहीं है।

370 की बहाली को लेकर कांग्रेस पर भड़की BJP, कहा- 'भारत को बांटो के हथकंडे' शुरू

बीजेपी का चिराग को स्पष्ट जवाब
इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) ने भी चिराग पासवान को सीधे शब्दों में कह दिया कि वह किसी भी भ्रम में न रहें, भाजपा-जद (यू) साथ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बीजेपी बहुत स्पष्ट है, लोजपा हमारे गठबंधन का हिस्सा नहीं है। हम चिराग पासवान को बताना चाहते हैं कि उन्हें किसी भ्रम में नहीं रहना चाहिए। भाजपा-जद (यू) चुनाव लड़ रहे हैं और नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री होंगे।

भूपेंद्र यादव ने ये बात बिहार बीजेपी मीडिया सेंटर में भाजपा द्वारा तैयार किए गए ई-कमल न्यूज लेटर की वेबसाइट और अभियान से जुड़े एक गीत 'मोदी लहर' की लॉन्चिंग के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बिहार चुनाव से जुड़े विषयों पर चर्चा भी की।

UP: फिरोजाबाद में BJP नेता की निर्मम हत्या, बदमाशों ने घेरकर गोलियों से भूना

भ्रम न फैलाए चिराग
इससे पहले भी भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी के नाम के इस्तेमाल पर चिराग पासवान भ्रम पैदा करना चाहते हैं। बिहार चुनाव में राजग में 'भाजपा-जद(यू)-वीआईपी व हम' गठबंधन में हैं। लोजपा से न हमारा गठबंधन है, न ही चुनाव में वह राजग का हिस्सा है।' उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'चिराग को न भ्रम में रहना चाहिए, न भ्रम पालना चाहिए और न भ्रम फैलाना चाहिए।' यादव ने चिराग द्वारा नीतीश कुमार के खिलाफ दिए गए बयानों को 'अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण' बताया और उन्हें याद दिलाया कि राजग में रहते हुए उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ा और सांसद बने। 

जम्मू-कश्मीर विशेष दर्जे को लेकर कांग्रेस भी नेशनल कांफ्रेस, पीडीपी के साथ आई

छह महीने में चिराग के बदले बोल
उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि फरवरी में दिल्ली में वह बिहार सरकार की तारीफों के पुल बांध रहे थे लेकिन अचानक छह महीने में ऐसा क्या हो गया कि अब वह बिहार सरकार पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, 'अब (वह) निजी स्वार्थ में झूठ की राजनीति कर रहे हैं!'

LJP नेता चिराग ने खुद को बताया PM मोदी का हनुमान, कहा- सीना चीर के दिखा दूं

BJP ने LJP पर लगाया आरोप
वहीं शुक्रवार को बीजेपी ने लोजपा नेता पर आरोप लगाया कि वह चुनाव प्रचार में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेकर निजी स्वार्थ के वश 'भ्रम की राजनीति' कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि लोजपा अपना अस्तित्व बचाने के लिए 'झूठ और भ्रम' की राजनीति कर रही है जो सफल नहीं होगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की दो तिहाई बहुमत से जीत होगी। 

चिराग पासवान की पार्टी लोजपा ने जारी की अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची

बीजेपी का लोजपा पर चौतरफा हमला
उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान द्वारा गठित लोजपा की कमान अब उनके सांसद पुत्र चिराग पासवान के हाथों में हैं। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाले जनता दल (यूनाइटेड) से सैद्धांतिक मतभेदों का हवाला देते हुए बिहार में अलग चुनाव लडऩे की घोषणा की है। पासवान केंद्र की राजग सरकार में मंत्री थे और उनकी पार्टी इसका हिस्सा रही है। इसके बावजूद भाजपा नेताओं ने लोजपा पर आज चौतरफा हमला बोला। 

बिहार चुनाव: लोजपा से पल्ला छुड़ाने में जुटी भाजपा, अंदरूनी साठगांठ की चर्चा से परेशान

भाजपा की कोई 'बी, सी या डी टीम' नहीं
अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'चिराग पासवान ने बिहार में अपना अलग रास्ता चुना है और वो हमसे अलग होकर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेकर वह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। यह झूठी बयानबाजी सफल नहीं होगी।' उनके इन प्रयासों की निंदा करते हुए जावड़ेकर ने स्पष्ट किया कि बिहार चुनाव में भाजपा की कोई 'बी, सी या डी टीम' नहीं है। 

चिराग पासवान बोले- नीतीश कुमार ने मेरे पिता का किया अपमान किया

तीन चौथाई बहुमत से होगी जीत
उन्होंने कहा, 'हमारी एक ही मजबूत टीम है और वह है..भाजपा, जद(यू), हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)। चार दलों का हमारा गठबंधन राजग मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। तीन चौथाई बहुमत से विजयी होगी और हम कांग्रेस, राजद और माले के अपवित्र गठबंधन को हराएंगे।' उन्होंने कहा, 'चिराग की पार्टी एक वोट कटवा पार्टी रह जाएगी। बहुत ज्यादा असर नहीं नहीं डाल सकेगी चुनाव पर। हम साफ करना चाहते हैं कि दूर-दूर तक हमारा कोई रिश्ता नहीं है। भ्रम की राजनीति हमें पसंद नहीं है।'

बिहार चुनावः JDU की भूमिका अभी भी सबसे अहम, कांग्रेस- RJD को करनी पड़ेगी मशक्कत

भाजपा और लोजपा के बीच अंदरूनी साठगांठ
'वोट कटवा' का प्रयोग सामान्यत: उस राजनीतिक दल या उम्मीदवार के लिए किया जाता है जो चुनाव तो नहीं जीत सकता लेकिन वोट काटकर किसी दूसरे दल के प्रत्याशी का हरा सकता है। उल्लेखनीय है कि लोजपा के नेता और चिराग पासवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ करते रहे हैं जबकि नीतीश कुमार पर वह निशाना साधते रहते हैं। इसकी वजह से चर्चा आम है कि भाजपा और लोजपा के बीच अंदरूनी साठगांठ हैं।

फिल्म ‘गुंजन सक्सेना’ मामले में हाई कोर्ट ने गेंद केंद्र, धर्मा प्रोडक्शन, करण जौहर के पाले में डाली

राजग से LJP ने खुद को किया अलग
गौरतलब है कि चिराग पासवान ने गुरुवार को कहा था कि बिहार में विधानसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जद (यू) से अलग होने में कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया था कि नीतीश कुमार ने उनके पिता का राज्यसभा चुनाव के दौरान अपमान किया था। चिराग ने कहा था कि उन्होंने जदयू के खिलाफ विद्रोह नहीं किया। बल्कि पार्टी ने गठबंधन के साथियों को उचित हिस्सा देने से इनकार कर दिया था। बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में 28 अक्टूबर (71 सीटों), 3 नवंबर (94 सीटों) और 7 नवंबर (78 सीटों) पर होगा। मतगणना 10 नवंबर को होगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.