नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) के तीसरे चरण के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा की इस सूची में 35 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। बता दें कि भाजपा बिहार चुनाव में 121 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी अब तक 110 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।
बिहार विधानसभा चुनाव : शरद यादव की बेटी ने कांग्रेस का थामा हाथ, मिलेगी टिकट!
पार्टी इससे पहले 75 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, तीसरे चरण के लिये जारी सूची में छह महिलाएं हैं जिनमें राजनगर से भागीरथी देवी, नरकटियागंज से रश्मि वर्मा, परिहार से गायत्री देवी, किशनगंज से स्वीटी सिंह, प्राणपुर से निशा सिंह और कोढ़ा सीट से कविता पासवान शामिल हैं।
आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत
BJP releases list of 35 candidates for upcoming #BiharElections pic.twitter.com/LNkc8lHse5 — ANI (@ANI) October 14, 2020
BJP releases list of 35 candidates for upcoming #BiharElections pic.twitter.com/LNkc8lHse5
राजग में सीटों के बंटवारे के तहत 243 सदस्यीय विधानसभा के लिये होने वाले चुनाव में भाजपा को 121 सीटें मिली थी जिसमें से वह 110 सीटों पर स्वयं चुनाव लड़ रही है और अपने कोटे की 11 सीटें वीआईपी को दी हैं। इसी प्रकार से जद (यू) को 122 सीटें मिली थी जिसमें से वह 115 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसने अपने कोटे की सात सीटें ‘हम’के लिए छोड़ी हैं।
पीएम मोदी के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी पर BKU नेता के खिलाफ केस दर्ज
तीसरे चरण के लिये भाजपा की सूची में जिन प्रमुख नेताओं को टिकट दिया गया है उनमें बिहार सरकार में मंत्री और मुजफ्फरपुर से वर्तमान विधायक सुरेश कुमार शर्मा शमिल हैं। पार्टी ने दरभंगा से संजय सरावगी, औराई से रामसूरत राय, कुढऩी से केदार गुप्ता, बनमखी से कृष्ण कुमार रिषी को उतारा है।
भाजपा शासित असम के भर्ती घोटाले में मुख्य सचिव के भाई का नाम, दी गई सफाई
बिहार में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण के लिए मतदान 28 अक्तूबर को होगा जबकि दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 10 नवंबर को होगी।
यूपी विधानसभा के आगे महिला ने खुद को किया आग के हवाले, पुलिस के हाथ-पांव फूले
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
डब्ल्यूएफआई चुनाव : खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले बजरंग पुनिया और...
ऐसे कानून की जरूरत कि CBI राज्यों की सहमति के बिना जांच कर सके:...
जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल हो, तुरंत चुनाव...
पुष्पा भारती को ‘यादें, यादें और यादें' संस्मरण के लिए व्यास सम्मान...
धीरज साहू के ठिकानों पर रेड जारी, नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
कोर्ट ने ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट पेश करने को ASI को एक सप्ताह का और...
उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री
महबूबा ने अनुच्छेद 370 पर न्यायालय के फैसले को मौत की सजा बताया, उमर...
कोर्ट ने ज्ञानवापी सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करने के लिए भारतीय पुरातत्व...
‘अमृत काल' में देश लंबी छलांग लगाने को तैयार: PM मोदी