नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बिहार विधानसभा चुनाव से संबंधित शनिवार को आए कई एग्जिट पोल के अनुसार राजद नीत विपक्षी महागठबंधन को सत्तारूढ़ एनडीए पर बढ़त मिलती दिख रही है। कम से कम तीन एग्जिट पोल में महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। महागठबंधन ने राजद नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया है। अधिकतर एग्जिट पोल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत जद (यू) की सीटों की संख्या में कमी आने और राजद को 243 सदस्यीय विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की भविष्यवाणी की है।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बाइडेन ने मारी बाजी, ट्रंप की हुई छुट्टी
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान समाप्त हुआ और मतगणना 10 नवंबर को होगी। एक्जिट पोल आम तौर पर कुछ क्षेत्रों के सीमित मतदाताओं से मिली प्रतिक्रिया पर आधारित होते हैं और इनमें से किसी में भी 100 प्रतिशत सटीकता का रिकार्ड नहीं है। टुडेज चाणक्य-सीएनएन न्यूज 18 के एक्जिट पोल में राजद नीत महागठबंधन को 180 तथा राजग को 55 और अन्य को आठ सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि बहुमत के लिए 122 सीटें चाहिए।
डोनाल्ड ट्रंप की हार पर भाकपा बोली- यह दक्षिणपंथी ताकतों के लिए बड़ा झटका
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एक्जिट पोल में महागठबंधन को 139-161 सीटें और राजग को 69-91 मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसने अलावा लोजपा को 3-5 सीटें और अन्य के लिए भी 3-5 सीटों का अनुमान लगाया गया है। एबीपी-सीवीओटर एग्जिट पोल के अनुसार राजग को 104-128 सीटें और विपक्षी महागठबंधन को 108-131 सीटें मिल सकती हैं। इसमें चिराग पासवान नीत लोजपा को 1-3 सीटें मिलने का अनुमान है। टाइम्स नाउ-सीवोटर के अनुसार राजग को 116, विपक्षी महागठबंधन को 120 और लोजपा को एक सीट मिल सकती है।
रिपब्लिक टीवी-जन की बात के एक्जिट पोल ने भी राजद नीत गठबंधन को 128 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत दिया है वहीं उसने सत्तारूढ़ राजग को 104 सीटें तथा लोजपा को सात सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। टीवी9 भारतवर्ष ने राजग को 115 सीटें, महागठबंधन को 120 और लोजपा तथा अन्य को चार-चार सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। मतों के संदर्भ में टुडेज चाणक्य ने विपक्षी गठबंधन को 44 प्रतिशत और राजग को 34 प्रतिशत मत मिलने का अनुमान लगाया है। हालांकि, एबीपी-सीवीओटर ने राजग को 37.7 प्रतिशत, महागठबंधन को 36.3 प्रतिशत और अन्य को 26 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया है।
दीपिका पादुकोण की मैनेजर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वेक्षण में 44 फीसदी लोगों ने तेजस्वी यादव को अगले मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया वहीं 35 फीसदी लोगों ने नीतीश कुमार को एक और मौका देने पर जोर दिया। इसने राजद नीत गठबंधन को 44 प्रतिशत और राजग को 39 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया। वर्ष 2015 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में राजद ने 18 प्रतिशत वोट हिस्सेदारी के साथ 80 सीटें जीती थीं वहीं जद (यू) ने 11 प्रतिशत मतों के साथ 71 सीटें जीती थीं। भाजपा ने 24 फीसदी मतों के साथ 53 सीटें जीती थीं और कांग्रेस को 27 सीटें मिली थीं और उसे सात फीसदी मत मिले थे।
एग्जिट पोल में कई राज्यों में हुए उपचुनावों के नतीजों की भी भविष्यवाणी की गयी है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बच जाएगी क्योंकि उसने पार्टी को 16-18 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। कुल 28 सीटों में से कांग्रेस को 10-12 सीटें मिलने का अनुमान है।
इसी तरह, उत्तर प्रदेश के उपचुनावों से संबंधित एग्जिट पोल में भाजपा को 5-6 सीटें, सपा को 1-2 सीटें और बीएसपी को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है। राज्य में आठ सीटों के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था। गुजरात में तीन नवंबर को विधानसभा की आठ सीटों के लिए मतदान हुआ था। एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 6-7 सीटें और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है।
बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर एग्जिट पोल के सर्वे आने शुरू हो गए हैं। इन सर्वों में भाजपा-जदयू नेतृत्व वाले NDA और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही हैं। टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में तो NDA पर महागठबंधन भारी पड़ता नजर आ रहा है। टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में वोट परसेंट में महागठबंधन शानदार प्रदर्शन किया है।
‘वन रैंक, वन पेंशन’ को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को लिया आड़े हाथ
NDA को जहां 34 फीसदी वोट मिल रहे हैं, वहीं तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन को 44 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। इस तरह महागठबंधन 10 फीसदी की बढ़त के साथ बेहतरीन प्रदर्शन कर सकता है। अन्य न्यूज चैनलों के सर्वों में भी महागठबंधन आगे चल रहा है।
तीसरे चरण में 55.22 प्रतिशत मतदान चुनाव आयोग नयी दिल्ली, सात नवम्बर (भाषा) चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को 55 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ तथा आंकड़ा और बढऩे की संभावना है। उप चुनाव आयुक्त चंद्र भूषण कुमार ने पत्रकारों को बताया कि शाम को 55.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि बाद में रात तक आंकड़ा बढऩे की संभावना है और मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के करीब है।
यशवर्धन सिन्हा बने नए CIC, तीन चुनाव आयुक्तों ने भी ली शपथ
बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में राज्य की 78 सीटों पर चुनाव हुआ और इस चरण में 1,204 उम्मीदवार मैदान में थे। अधिकारियों ने बताया कि सभी 33,782 मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ था। मतदान के लिए इतनी ही संख्या में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपीएटी मशीनें लगाई गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए अद्र्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी।
अर्नब की गिरफ्तारी को लेकर सियासत गर्म, भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप शुरू
यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
गौतम अडाणी के अडाणी ग्रुप को FPO के सफल होने का भरोसा
भारत ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया, श्रृंखला 1-1 से...
शेयर मार्केट में गिरावट के बीच LIC ने अडाणी पर बड़ा दांव लगाना जारी...
तेजस्वी और ललन से केसीआर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिये कहा है :...
ससंद सत्र : महंगाई, रोजगार, अडानी विवाद, आर्थिक मुद्दों पर सरकार को...
सपा की 62 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिवपाल यादव और स्वामी...
कांग्रेस ने PSU और LIC के अडाणी समूह में निवेशों पर सवाल उठाए
BJP नेता श्याम जाजू ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाने पर AAP नेताओं को भेजा...
राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया
केंद्र दिल्ली को 1300 एमजीडी पानी मुहैया कराए तो 24 घंटे जलापूर्ति...