Sunday, Mar 26, 2023
-->
bihar: ''''sacked'''' bjp leader rajeev ranjan returns to jdu

बिहार : BJP से ‘बर्खास्त' नेता राजीव रंजन जद (यू) में लौटे

  • Updated on 1/15/2023


नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। भाजपा से निकाले जाने के करीब दो सप्ताह बाद राजीव रंजन रविवार को दोबारा सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए। उन्होंने पार्टी में वापस लिए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार भी जताया। भाजपा की बिहार इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव रंजन को पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में पिछले साल 30 दिसंबर को बर्खास्त कर दिया था।

‘नफरत की राजनीति' ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी: राहुल गांधी 

जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और इसकी राज्य इकाई के प्रमुख उमेश कुशवाहा ने रंजन का स्वागत किया। जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘राजीव के लिए यह घर वापसी है। हम खुश हैं कि वह अपनी पुरानी पार्टी में लौट आए हैं।

सुप्रीम कोर्ट के 2018 के फैसले के मद्देनजर उपराज्यपाल के कई फैसले अवैध : केजरीवाल

भाजपा के अधिकांश नेता, जो जनता से जुड़े हुए हैं, खुद को भाजपा में सहज नहीं पाते हैं।'' राजीव रंजन पहले नीतीश कुमार की जद (यू) के साथ थे और 2015 में भाजपा में शामिल हो गए थे। जद (यू) नेता ललन सिंह ने दावा किया, ‘‘भाजपा को लोगों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि उसके नेता देश में धार्मिक नफरत फैलाने में व्यस्त हैं।''

रामजी के नाम से नहीं, काम से मनुष्य ऊपर उठता है : दत्तात्रेय होसबाले

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.