नई दिल्ली/टीम डिजिटल। यूपी के बिजनौर जिले में मोहित पेट्रो केमिकल फैक्ट्री में आज सुबह आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस कैमिकल फैक्ट्री सुबह मिथेन गैस का टैंक फट गया जो की आग लगने का कारण बना। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टी की जा चुकी है। आग लगने की खबर के बाद कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
6 लोगों की हुई मौत आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम आग क बुझाने में जुट गई। दूसरी तरफ प्रशासन ने अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टी की है वहीं 8 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। इन 8 लोगों के अलावा दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को पास के अस्पताल में भार्ती कराया है।
मायावती ने BJP के साथ कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, महागठबंधन पर उठे सवाल
वहीं एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह थाना कोतवाली शहर के नगीना रोड पर एक फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलते ही प्रशासन ने मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा और अभी फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।
मुंबई में रिफाइनरी में भी लगी थी आग मुंबई के चेम्बूर में भारत पेट्रोलियम की एक रिफाइनरी के ब्वायलर में 8 अगस्त की दोपहर विस्फोट के बाद आग लगने से कम से कम 43 लोग जख्मी हो थे। अधिकारियों ने बताया था कि पूर्वी मुंबई के चेम्बूर इलाके की मेहुल सड़क पर स्थित संयंत्र में दोपहर करीब पौने तीन बजे आग लगी।
जोन-4 के पुलिस उपायुक्त शाहाजी उमाप ने बताया कि हादसे में 43 लोग जख्मी हुए हैं। उन्होंने बताया कि बीपीसीएल के प्राथमिक उपचार केन्द्र में प्राथमिक चिकित्सा के बाद 22 लोगों को घर भेज दिया गया जबकि अन्य 21 को चेम्बूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
26/11 जैसी साजिश! महाराष्ट्र के रायगढ़ में संदिग्ध बोट पर मिले AK 47...
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, सेहत में कोई सुधार नहीं
Janmashtami 2022: बॉलीवुड के इन गानों के बिना अधूरा है जन्माष्टमी का...
नीतीश मंत्रिमंडल में दागियों को शामिल करने पर पार्टी में असंतोष, MLA...
जिसे सौंप गया था परिवार की जिम्मेदारी, वही दोस्त निकला सास-बहू का...
Koffee With Karan पर सिद्धार्थ-कियारा ने Confirm किया अपना रिश्ता,...
J&K: प्रदेश में रहने वाले दूसरे राज्यों के लोगों को भी मिलेगा मतदान...
श्री कृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को, मुख्य आरती में CM योगी होंगे शामिल
रोहिंग्या मुसलमानों को फ्लैट मुहैया कराने के मुद्दे पर गृह मंत्रालय...
NSA डोभाल के आवास पर सुरक्षा चूक को लेकर CISF के 3 कमांडो बर्खास्त