Wednesday, Mar 29, 2023
-->
bird-flu-confirmed-in-dead-migratory-birds-in-himachal-pradesh-cases-prsgnt

देश में 'बर्ड फ्लू' का खतरा! हिमाचल में हुई 1800 प्रवासी पक्षियों की मौत, केरल में आपदा घोषित

  • Updated on 1/5/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कोरोना महामारी के बीच देश में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। पिछले दिनों राजस्थान, मध्यप्रदेश और केरल में पक्षियों की बर्ड फ्लू के चलते मौत हो गई थी और अब हिमाचल प्रदेश में 1700 से अधिक प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई है। 

जानकारी के अनुसार, हिमाचल के कांगड़ा के पौंग झील में 1,775 से अधिक प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई है। इन पक्षियों को बर्ड फ्लू से संक्रमित पाया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, पक्षियों की बर्ड फ्लू से मौत सामने आने के बाद कांगड़ा जिला प्रशासन ने जिले के फतेहपुर, देहरा, जवाली और इंदौरा उप मंडल में मुर्गी, बत्तक और हर प्रजाति की मछली और उनके अंडे, मांस, चि​कन आदि की ब्रिकी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

किसान आंदोलन: ट्रैक्टर में सवार महिलाएं कर रही दिल्ली कूच, 26 जनवरी को परेड की चेतावनी

अलर्ट जोन घोषित
हिमाचल में मिले इन मृत पक्षियों के बाद जिला प्रशासन ने पौंग झील के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र में अलर्ट जोन घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही पर्यटकों के आने-जाने पर भी प्रशासन ने इन क्षेत्रों में रोक लगा दी है।

बताते चलें कि कांगड़ा के पौंग जलाशय में इन बाहरी पक्षियों की सेंक्चुरी बनाई गई है। इस सेंक्चुरी में लगभग हर साल ही साइबेरिया और मध्य एशिया के ठंडे इलाकों से लाखों की संख्या में सर्दियों में परिंदे आते रहते हैं और फरवरी-मार्च तक यहीं रहते हैं और इसके बाद वापस लौट जाते हैं। 

मोदी सरकार के महत्वाकांक्षी सेन्ट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर सुप्रीम कोर्ट लेगा फैसला 

इन राज्यों में भी मारे गए पक्षी 
वहीँ, जानकारी के हवाले से प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अर्चना शर्मा ने कहा कि मरने वाले पक्षियों से नमूनों की जांच कराने के बाद इसकी रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि उनके विभाग की तरफ से  भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डीजीज से इस मामले में पुष्टि का इंतजार कर रहा है, क्योंकि इस बीमारी की जांच के लिये एक विशेष नोडल इकाई बनाई गई हैं। 

बता दें, कि पिछले दिनों राजस्थान में आधा दर्जन जिलों में 250 कौवे मृत मिले थे, जिसके बाद बर्ड फ्लू को लेकर चेतावनी दी गई थी। इसके साथ ही, मध्यप्रदेश के इंदौर में भी मरे हुए कौवों में बर्ड फ्लू पाया गया था। इससे पहले भी केरल के अलप्पुझा एवं कोट्टायम जिलों के कुछ हिस्सों में बर्ड फ्लू फैलने के बारे में खबरें सामने आई थीं। इस जानकारी के बाद ही अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों के एक किलोमीटर के दायरे में बत्तकों एवं मुर्गियों को मार देने के आदेश दे दिए थे। 

ये भी पढ़ें...

comments

.
.
.
.
.