Tuesday, Mar 21, 2023
-->
biren singh will be the chief minister of manipur, bjp again expressed confidence rkdsnt

मणिपुर के मुख्यमंत्री होंगे बीरेन सिंह,भाजपा ने फिर जताया भरोसा

  • Updated on 3/20/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मणिपुर में फिर से एन बीरेन सिंह मुख्यमंत्री होंगे। इसका फैसला भाजपा आलाकमान ने ले लिया है। इस तरह मुख्यमंत्री पद को लेकर असमंजस समाप्त हो गया है। मणिपुर चुनाव के नतीजे आने के 10 दिन बाद ये फैसला लिया गया है। राज्य में सीएम पद के लिए बिस्वजीत सिंह और वाई खेमचंद भी दावेदारी में बताए जा रहे थे।

राउत बोले- ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर सियासत करने के बजाय POK को वापस ले भाजपा

भाजपा ने कहा है कि बीरेन सिंह ही मणिपुर के अगले सीएम होंगे। बता दे कि मणिपुर, गोवा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में भाजपा ने विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी। यूपी में मुख्यमंत्री पद के लिए योगी आदित्यनाथ का नाम पहले से ही तय तय था, लेकिन अन्य राज्यों में मुख्यमंत्री पद को लेकर असमंजस का माहौल बना हुआ था। 

योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटा यूपी प्रशासन

उत्तराखंड में निवर्तमान सीएम पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हार जाने से अभी भी सस्पेंस बना हुआ है, वहीं गोवा में प्रमोद सावंत का फिर सीएम बनना तय माना जा रहा है। 

भगवंत मान ने पहली मंत्रिमंडल बैठक में लिया नौकरियों को लेकर बड़ा फैसला

comments

.
.
.
.
.