नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले संगठनात्मक तंत्र की समीक्षा के साथ ही उसे और मजबूत बनाने के मकसद से पिछले 24 घंटे में मैराथन बैठकें कीं।
सूत्रों ने बताया कि महासचिव (संगठन) बी एल संतोष सहित पार्टी नेताओं ने सोमवार रात और मंगलवार को बैठक की। बैठकों के एजेंडे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि पार्टी सूत्रों ने कहा कि बैठकों में वर्तमान राजनीतिक स्थिति के साथ ही संगठनात्मक मामलों का जायजा लिया गया।
सूत्रों ने बताया कि भाजपा कुछ राज्यों में अपने संगठन में कुछ बदलाव कर सकती है और अपने पदाधिकारियों को नई भूमिकाएं सौंप सकती है। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से हारने के बाद, भाजपा आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जहां कांग्रेस सत्ता में है।
मध्य प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव हैं जहां भाजपा का शासन है। तेलंगाना में भी चुनाव होने हैं, जहां 2014 में राज्य के गठन के बाद से भारत राष्ट्र समिति शासन कर रही है। भाजपा की कोशिश जहां राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने की है वहीं मध्य प्रदेश में सत्ता बचाए रखने की भी उसके समक्ष चुनौती है। तेलंगाना में भी भाजपा बीआरएस को पटखनी देने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
उपराष्ट्रपति के राजस्थान दौरों पर गहलोत का कटाक्ष, कहा अब तो...
कांग्रेस ने कहा- मनरेगा को सुनियोजित ढंग से 'इच्छामृत्यु' दे रही...
मथुरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेन चढ़ जाने की घटना के बाद 5...
ज्ञानवापी परिसर में ASI सर्वेक्षण रोकने की मुस्लिम पक्ष की अर्जी...
शुरुआती कोरोबार में घरेलू बाजार में तेजी से सेंसेक्स 65 हजार 700 के...
Asian Games 2023: भारत को निशानेबाजी में 5 वां स्वर्ण, महिला टीम ने...
भारत का विदेशी कर्ज बढ़कर 629.1 अरब अमेरिकी डॉलर रहा: आरबीआई
केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के स्कूलों की दिक्कतों को दूर करने के लिए...
छात्रों की नृशंस हत्या : मणिपुरी के लोकप्रिय अभिनेता राजकुमार...
बिधूड़ी को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपकर भाजपा ने नफरत को इनाम दिया:...