Tuesday, May 30, 2023
-->
bjp expose flaws in delhi hospitals arvind kejriwal aap says thank you very much rkdsnt

BJP ने दिल्ली के अस्पताल की खामियां बताईं, केजरीवाल बोले- बहुत बहुत शुक्रिया

  • Updated on 5/27/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भाजपा ने सोशल मीडिया पर दिल्ली के अस्पताल की खामियां उजागर की हैं। इसको दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी गंभीरता से लिया है। साथ ही भाजपा को इसके लिए शुक्रिया भी अदा किया है और खामियों को दूर करने का भरोसा दिलाया है। 

भाजपा के तेजिंद्र बग्गा ने अब राजीव गांधी के बाद इंदिरा गांधी पर साधा निशाना

अर्णब गोस्वामी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इंटीरियर डिजाइनर सुसाइड मामला फिर खुला

दरअसल, भाजपा ने अपने ट्वीट में लिखा था, ये है केजरीवाल सरकार के तथाकथित वर्ल्ड क्लास अस्पतालों की असलियत! प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़े बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री केजरीवाल असल में हर मोर्चे पर फेल रहे हैं। लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने का आपको कोई हक नहीं है, मुख्यमंत्री जी।'

मुंबई, पुणे होंगे सेना के हवाले- इस फेक संदेश पर मुंबई पुलिस ने किया जनता को अलर्ट

भाजपा ने अपने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक मरीज अस्पताल के बाहर सड़क पर पड़ है और उसको लाने वाला अपनी परेशानी को वीडियो में शेयर कर रहा है। इसी वीडियो को लेकर भाजपा ने केजरीवाल सरकार को आड़े हाथ लिया है। 

गुजरात में कोरोना फैलने का सीधा संबंध अहमदाबाद में ट्रंप के इवेंट से है: यशवंत सिन्हा

इसके जवाब में केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'मैं अभी इसका पता करवा के ठीक करवाता हूँ। हमारी कमियाँ बताने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। इस भीषण त्रासदी में हम सबको मिलकर जनता की सेवा करनी है। जहां कहीं दिल्ली में हमारी व्यवस्था में कोई कमी नज़र आए, हमें ज़रूर बतायें, ताकि हम उसे ठीक कर सकें।'

प्रवासियों मजदूरों पर सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान पर प्रशांत भूषण ने ली राहत की सांस

 

 

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.