Monday, Mar 27, 2023
-->
bjp government of himachal pradesh extended lockdown even after may 30 effect tourism rkdsnt

हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार ने लॉकडाउन को 30 मई के बाद भी बढ़ाया

  • Updated on 5/25/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देश में कोरोना लॉकडाउन भले ही 30 मई तक लागू हो, लेकिन हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस और एक महीने तक बढ़ा दिया है। इस प्रदेश में 30 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा। कोरोना महामारी के कारण हिमाचल प्रदेश में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है।

जावेद अख्तर ने कोरोना संकट में गिरफ्तारियों को लेकर अमित शाह पर साधा निशाना

राज्‍य में कोरोना मामलों में हो रही वृद्धि मुख्य वजह मानी जा रही है। हिमाचल में कोरोना मामलों की संख्‍या 217 तक पहुंच गई है। अब तक यहां 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। 59 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी मिल चुकी है। प्रदेश में कोरोना लॉकडाउन बढ़ने की एक वजह यह भी मानी जा रही है कि गर्मियों में पर्यटकों की तादाद यहां बढ़ जाती है। प्रदेश में भीड़ ना बढ़े, इसके लिए भी यह कदम उठाया गया हो सकता है। 

अलका लांबा बोलीं- कांग्रेस को जितना हो सके BSP की बहनजी को बेनक़ाब करना चाहिए

कोरोना की वजह से नोएडा में Zee मीडिया की बिल्डिंग सील, कभी भूषण ने उठाए थे सवाल

दरअसल, देश में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आ रही है। कोरोना मामलों की संख्‍या अब 1 लाख 38,000 के पार पहुंच गई है। देश में इसके साथ ही अब तक 4043 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 50,000 लोगों की रिकवर किया जा चुका है। महाराष्ट्र और गुजरात कोरोना के मामले में शीर्ष पर बने हुए हैं। 

आशुतोष राणा ने शादी की सालगिरह पर रेणुका शहाणे के लिए शेयर की खास कविता

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.