Sunday, Oct 01, 2023
-->
bjp has mastered the art of using religion to protect rapists: mehbooba  mufti pdp

भाजपा ने बलात्कारियों को बचाने के लिए धर्म के दुरुपयोग की कला में महारत हासिल की : महबूबा

  • Updated on 5/31/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दुष्कर्म के आरोपियों को बचाने के लिए धर्म तथा राष्ट्रवाद का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। वह महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के विवाद के बीच अयोध्या के साधुओं के एक समूह द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को अपना समर्थन देने की घोषणा से जुड़ी खबरों पर प्रतिक्रिया दे रही थीं।

महबूबा ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा ने बलात्कारियों को बचाने के लिए धर्म तथा राष्ट्रवाद का दुरुपयोग करने की कला में महारत हासिल कर ली है। मुख्यमंत्री के तौर पर मेरे कार्यकाल में भाजपा मंत्रियों ने कठुआ बलात्कारियों के समर्थन में भारतीय ध्वज लहराते हुए एक रैली की थी। सभी बाधाओं के बावजूद मैंने दोषियों को जेल भेजा और उन मंत्रियों को बर्खास्त किया गया था।'' 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.