Saturday, Jun 03, 2023
-->
bjp-is-deciding-aap-candidate-in-gujarat-congress

गुजरात में भाजपा तय कर रही है AAP के उम्मीदवार : कांग्रेस 

  • Updated on 11/5/2022

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) पर शनिवार को गुजरात में भारी-भरकम पैसा खर्च करने का आरोप लगाया और दावा किया कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी के उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी तय कर रही है। पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने एक दिन पहले आप छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए इंद्रनील राजगुरु के दावे का उल्लेख करते हुए यह आरोप लगाया।

हिमाचल चुनाव : कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में 300 यूनिट फ्री बिजली का किया वादा

  •  

राजगुरु का दावा है कि गत एक अक्टूबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जब विमान से राजकोट गए थे तो वहां भारी-भरकम नकदी लेकर पहुंचे थे। इसको लेकर फिलहाल आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पार्टी कार्यकर्ता महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहें : उद्धव ठाकरे 

इंद्रनील राजगुरु ने संवाददाताआओं से कहा, ‘‘गुजरात में आप द्वारा 15 सीटों पर भाजपा से पूछकर टिकट दिया जा रहा था तो मैने विरोध किया। मैं भाजपा को हराने गया था, कांग्रेस को हराने गया था।'' खेड़ा ने आरोप लगाया, ‘‘पंजाब सरकार के हवाई जहाज से दो मुख्यमंत्री एक अक्टूबर को राजकोट पहुंचते हैं तो उनके पास बहुत सारा नकद पैसा होता है...दिल्ली से जीते तो दिल्ली का पैसा पंजाब में लगाया। पंजाब जीते तो वहां का पैसा गुजरात में लगा रहे हैं।''

ED ने छापे में कुछ नहीं मिलने पर मेरे पीए को गिरफ्तार किया, भाजपा चुनावों से डरी : सिसोदिया 

उन्होंने दावा किया, ‘‘आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची भाजपा के गुजरात मुख्यालय ‘कमलम' से आती है। ये (आप) किस मकसद से गुजरात गए हैं? इससे ज्यादा और क्या स्पष्ट हो सकता है?'' खेड़ा ने सवाल किया, ‘‘इस पैसे को लेकर जाने की अनुमति क्यों दी गई? क्या भाजपा और केजरीवाल के बीच जगुलबंदी नहीं है? '' 

comments

.
.
.
.
.