नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान सिनेमा हॉल और नाट्य सभागारों को खोलने की क्या जरूरत है जब कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोगों का ‘‘मनोरंजन’’ कर ही रही है।
वामदलों के बाद बसपा की मायावती ने किया किसानों के ‘भारत बंद’ का समर्थन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक सभी नियमों का पालन करने की शर्त के साथ 22 अक्टूबर से राज्य में सिनेमा हॉल और ड्रामा थियेटरों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘रोकटोक’ में राउत ने लिखा कि महाराष्ट्र में विपक्षी दल भाजपा ने सभी सीमाएं लांघ दी हैं।
पंजाब में चन्नी कैबिनेट का विस्तार, राणा गुरजीत, रजिया सुल्ताना ने ली शपथ
उन्होंने कहा, ‘‘हर दिन, भाजपा नेता किरीट सौमैया राज्य के अलग-अलग मंत्रियों के खिलाफ आरोप लगाते हैं और उनके निर्वाचन क्षेत्रों में जाते हैं। मेरा खयाल है कि राज्य सरकार को उनके दौरों पर रोक नहीं लगानी चाहिए। उनके आरोप बुलबुलों के समान हैं। महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल का तरीका अलग है।’’
महंत नरेंद्र गिरि की आखिरी वसीयत को लेकर वकील ने किया दावा, उत्तराधिकारी का बताया नाम
राउत ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी और पाबंदियां भले जारी हैं लेकिन देश में राजनीतिक मनोरंजक कार्यक्रम तो चल रहे हैं। सब तरफ मजाक चल रहा है, विपक्षी दल जो मनोरंजन कर रहा है उसमें रहस्य और हास्य दोनों ही हैं। ऐसे में क्या सिनेमा हॉल और ड्रामा ऑडिटोरियम खोलने की कोई जरूरत है?’’
रोहिणी अदालत गोली कांड : AAP और कांग्रेस ने अमित शाह पर साधा निशाना
पंजाब में मंत्री की गिरफ्तारी पर बोले केजरीवाल, हमें CM मान पर गर्व
पंजाब: भ्रष्टाचार के आरोप में मंत्री पद से बर्खास्त होने के बाद विजय...
पंजाब: भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन में CM भगवंत मान, रिश्वतखोरी में...
Video: प्रियंका ने अपनी मैनेजर के बर्थडे पर जमकर किया भांगड़ा, देखते...
Delhi Weather: मई के महीने में सर्दी का एहसास, तापमान में तेजी से...
दिल्ली को मिली 150 इलेक्ट्रिक बसें, CM केजरीवाल ने दिखाई हरी झंडी,...
'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए कांग्रेस ने Task Force -2024 समेत इन...
बाइडेन ने कोविड रिस्पॉन्स को लेकर PM मोदी को सराहा, चीन पर साधा...
ED के समक्ष डॉन के भांजे का बड़ा खुलासा, बताया- कहां है दाऊद इब्राहिम
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया का विवादित बयान, हिंदू भी बीफ खाते हैं,...