Monday, Jun 05, 2023
-->
bjp jjp congress issue whip on no confidence motion against haryana govt rkdsnt

हरियाणा की खट्टर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर किसानों की नजर

  • Updated on 3/9/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कांग्रेस हरियाणा विधानसभा में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के विरुद्ध बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव लाएगी और इसके मद्देनजर पक्ष एवं विपक्ष दोनों ने अपने-अपने सदस्यों को सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। हरियाणा सरकार के मंत्री एवं भाजपा के मुख्य सचेतक कंवर पाल ने कहा, 'हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भारतीय जनता विधायक दल के सभी सदस्यों से 10 मार्च को सदन में लगातार उपस्थित रहने का अनुरोध किया जाता है।’’  

वह दिन दूर नहीं जब समूचा देश मोदी के नाम पर होगा : ममता बनर्जी

इसके साथ ही किसान आंदोलन के नेताओं ने अविश्वास प्रस्ताव पर दलों के रुखों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। किसान नेता राकेश टिकैट ने साफ कहा है कि किसानों के खिलाफ जाने वालों विधायकों और दलों पर उनकी नजर है। आगामी चुनावों में उनके खिलाफ किसान मोर्चाबंदी तेज करेगा।

गृह मंत्रालय के आदेश पर NIA ने संभाली अंबानी के घर के निकट मिले वाहन मामले की जांच

व्हिप जारी करते हुए उन्होंने कहा, 'नेतृत्व की अनुमति के बिना वह सदन से बाहर न जाएं। चर्चा के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा होगी। सदस्यों से अनुरोध है कि वे मतविभाजन और मतदान के समय उपस्थित रहें।’’ भाजपा के सहयोगी दल जजपा ने भी अपने विधायकों को व्हिप जारी किया है। 

राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा देने से मना करने पर RSS संचालित स्कूल ने नौकरी से निकाला!

कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता एवं मुख्य सचेतक बी बी बत्रा ने कहा, 'कांग्रेस विधायक दल, हरियाणा के सदस्यों को सूचित किया जाता है कि सदन में सरकार के विरुद्ध 10 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।' उन्होंने कहा, 'मैं व्हिप जारी करता हूं कि आप अनिवार्य रूप से 10 मार्च को सुबह 10 बजे सदन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें और अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान का समर्थन करें। सदस्यों से अनुरोध है कि वे सीएलपी नेता से अनुमति लिए बिना सदन से बाहर न जाएं।’’ 

आलोचनाओं के बीच सुप्रीम कोर्ट ने कहा - हम महिलाओं का करते हैं सर्वाधिक सम्मान

हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं और वर्तमान में 88 सदस्य हैं। उनमें से भाजपा के 40, जजपा के 10 और कांग्रेस के 30 सदस्य हैं। सात निर्दलियों में से पांच सरकार को समर्थन दे रहे हैं। इसके अलावा एक सदस्य हरियाणा लोकहित पार्टी का है और वह भी सरकार के समर्थन में है। 

 

 

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें... 

 

 

comments

.
.
.
.
.