Tuesday, May 30, 2023
-->
bjp-leaders-excited-on-manoj-sinha-new-lieutenant-governor-of-jammu-and-kashmir-rkdsnt

जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को लेकर उत्साहित हैं BJP नेता

  • Updated on 8/6/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को एक कुशल प्रशासक बताते हुए भाजपा नेताओं ने बृहस्पतिवार को विश्वास व्यक्त किया कि जम्मू-कश्मीर के नये उपराज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति से केंद्र शासित प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। 

BCCI ने IPL के टाइटल प्रायोजक VIVO को लेकर लिया बड़ा फैसला

भाजपा महासचिव राम माधव ने ट्वीट कर कहा, ‘‘एक विनम्र, विद्वान और अनुभवी नेता, जिसके पास मंत्री के रूप में ढेर सारा प्रशासनिक अनुभव है, जम्मू एवं कश्मीर का प्रशासनिक मुखिया होगा। जम्मू-कश्मीर नए जोश के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।’’ जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों के मामलों में माधव को भाजपा के प्रमुख रणनीतिकारों में शामिल किया जाता है। 

राम मंदिर शिलान्यास के दिन यूपी में कोरोना के 4000 से ज्यादा मामले, मृतक भी बढ़े

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे के बाद सिन्हा की इस पद पर नियुक्ति हुई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिन्हा को राष्ट्र सेवा हेतु सर्मिपत जननेता, कुशल प्रशासक व संगठनकर्ता बताया और नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई दी। आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में विकास के नए मानक स्थापित होंगे। मेरी शुभकामनाएं!’’ 

कुमारस्वामी का BJP पर तंज, बोले- मंदिर मुद्दे को ‘सत्ता की सीढ़ी’ के रूप में किया इस्तेमाल

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्र संघ का अध्यक्ष बनने के साथ ही 1982 से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले सिन्हा तीन बार लोकसभा के सदस्य चुने गए। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में वह रेल राज्य मंत्री रहे और बाद में उन्हें संचार मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार भी सौंपा गया था।     

अनुच्छेद 370 हटाते वक्त मोदी सरकार के वायदे मृगतृष्णा साबित हुए: माकपा

 

 

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.