Wednesday, Mar 29, 2023
-->
bjp made a nationwide strategy for general budget 2023 amit adani issues

अडाणी प्रकरण के बीच बजट 2023 को लेकर BJP ने बनाई देशव्यापी रणनीति

  • Updated on 1/31/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आम बजट पर चर्चा के लिए एक से 12 फरवरी तक देशव्यापी अभियान चलाने का फैसला किया है। उन्होंने इसके लिए एक नौ सदस्यीय समिति गठित की है, जिसका संयोजक बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी को बनाया गया है।

AAP ने कर्नाटक विस चुनाव के लिए एजेंडा तय किया, सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव : आतिशी

  •  

इस समिति में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चाहर, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या समेत अनेक आर्थिक विशेषज्ञों को सदस्य बनाया गया है। सुशील मोदी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, इस समिति ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अपनी पहली बैठक में निर्णय लिया कि 4-5 फरवरी के बीच देश के सभी राज्यों की राजधानियों सहित 50 महत्वपूर्ण केंद्रों पर केंद्रीय मंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं आर्थिक विशेषज्ञ "बजट पर सम्मेलन" एवं संवाददाता सम्मेलन का आयोजन करेंगे।

मोरबी पुल कांड : ओरेवा समूह के प्रबंध निदेशक पटेल ने कोर्ट के समक्ष किया आत्मसमर्पण

  •  

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष दो फरवरी को अपने राज्यों में मीडिया से बजट की खूबियों पर चर्चा करेंगे। बयान में कहा गया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक प्रदेश में चार सदस्यीय एक समिति का गठन किया गया है।

गुजरात : अदालत ने 2013 के दुष्कर्म मामले में आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई

सभी जिलों में सम्मेलन आयोजित कर प्रखंड स्तर तक बजट की प्रमुख बातों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को संसद में वित्त वर्ष 2022-23 का आम बजट पेश करेंगी। 

संवैधानिक मूल्यों के प्रति नाममात्र सम्मान के साथ देश पर राज कर रहा है RSS : CM विजयन

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.