नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कोरोना महामारी से जूझ रहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक किरण माहेश्वरी (Kiran Maheshwari) का रविवार देर रात निधन हो गया। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनका इलाज मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था। माहेश्वरी 28 अक्टूबर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। उनकी तबीयत नाजुक होते देख उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंंतिम सांस ली।
Corona कैपिटल नहीं बनेगी दिल्ली! संक्रमितों की संख्या में आई तेजी से गिरावट
BJP leader and MLA from Rajasthan's Rajsamand, Kiran Maheshwari passes away at Medanta Hospital in Haryana's Gurugram. She had tested positive for #COVID19 and was undergoing treatment at the hospital. (Pic courtesy: Kiran Maheshwari's Twitter) pic.twitter.com/o8cNb8lyTS — ANI (@ANI) November 30, 2020
BJP leader and MLA from Rajasthan's Rajsamand, Kiran Maheshwari passes away at Medanta Hospital in Haryana's Gurugram. She had tested positive for #COVID19 and was undergoing treatment at the hospital. (Pic courtesy: Kiran Maheshwari's Twitter) pic.twitter.com/o8cNb8lyTS
मेदांता अस्पताल में हुआ निधन किरण माहेश्वरी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताया है। माहेश्वरी (59) राजसमंद से तीसरी बार विधायक थीं। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद वह कई दिन से गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्तीं थीं जहां रविवार रात उनका निधन हो गया।
Corona वैक्सीन को लेकर पीएम ने किया अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे का दौरा, की समीक्षा
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कही ये बात प्रधानमंत्री मोदी ने माहेश्वरी के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, 'किरण माहेश्वरी जी के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ। एक सांसद, विधायक और राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने राज्य के विकास तथा वंचित तबकों के सशक्तिकरण के लिए अथक प्रयास किए।'
सामने आया कोरोना का नया लक्षण! दांतों में हो रही ऐसी दिक्कत तो हो जाएं सतर्क
मुख्यमंत्री गहलोत ने परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की मुख्यमंत्री गहलोत ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिह डोटासरा ने भी माहेश्वरी के निधन पर गहरा दुख जताया है।
किरण माहेश्वरी जी के स्वास्थ्य को लेकर पिछले दस दिन से मैं परिवारजन और मेदांता हॉस्पिटल के चिकित्सकों के संपर्क में था, कल रात भी परिवार के सदस्यों से बात हुई थी। उनके सीरियस होने के बाद भी डॉक्टर्स आशान्वित थे लेकिन बेहद दुखद है कि वे बच नहीं पाईं। — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 30, 2020
किरण माहेश्वरी जी के स्वास्थ्य को लेकर पिछले दस दिन से मैं परिवारजन और मेदांता हॉस्पिटल के चिकित्सकों के संपर्क में था, कल रात भी परिवार के सदस्यों से बात हुई थी। उनके सीरियस होने के बाद भी डॉक्टर्स आशान्वित थे लेकिन बेहद दुखद है कि वे बच नहीं पाईं।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जताया दुख लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट कर लिखा, राजसमंद से विधायक बहन किरण माहेश्वरी जी का निधन बेहद दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और हितों को संरक्षित करने के लिए समर्पित किया। मेरे लिए उनका निधन व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- कोरोना ने मृतकों के अंगदान कार्यक्रम पर बुरा असर डाला है उन्होंने कहा, 'किरण जी के साथ राजनीतिक-सामाजिक जीवन में लम्बे अरसे तक काम किया। सामाजिक विषयों विशेषतः महिलाओं व वंचित वर्गों के अधिकारों की वे सशक्त आवाज थीं। दीन-दुखियों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली किरण जी को उनकी निर्भीकता व स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किया जाएगा।'
यहां पढ़े कोरोना से जुड़ी बड़ी खबरें...
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
शराब घोटालाः हाई कोर्ट ने सिसोदिया को नहीं दी जमानत, कहा- आरोप बहुत...
सलमान खान ने ठुकराया आमिर की फिल्म का ऑफर, तो इस एक्टर ने लपका मौका
IPL से संन्यास की अटकलों को लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने कही ये बात
Video: चर्चा में है Akshay Kumar का LED बैग, कीमत सुन हो जाएंगे हैरान
साहिल ने सन्नी बन कर की थी साक्षी से दोस्ती, भेद खुलने पर कर दी हत्या!
लगातार चौथे दिन शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी
जनता को बताएंगे मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियां, जानें क्या है...
Bday Spl: एक्टिंग से पहले इस बैंक में काम करते थे Paresh Rawal, ऐसे...
दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, चार जून तक 'लू' की संभावना...
पुलिस हिरासत से रिहा हुए पहलवान जल्द करेंगे अपनी अगली रणनीति का ऐलान