Thursday, Sep 28, 2023
-->
BJP MP demands imposition of President rule in Delhi After AAP Shoaib Iqbal rkdsnt

शोएब इकबाल के बाद भाजपा सांसद ने की दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

  • Updated on 4/30/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भाजपा सांसद राकेश सिन्हा ने दिल्ली सरकार पर कोरोना वायरस की गंभीर स्थिति के मद्देनजर लोगों को असुरक्षित छोडऩे का आरोप लगाते हुए दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की शुक्रवार को मांग की।

कोरोना महामारी में इंटरनेट पर मदद मांग रहे लोगों पर कोई रोक नहीं लगाई जाए : सुप्रीम कोर्ट

राज्यसभा सदस्य सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली गंभीर संकट में है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने लोगों को अनिश्चितता, असुरक्षित स्थिति में छोड़ दिया है। राजधानी की स्थिति पूरी दुनिया में एक संदेश देती है। केंद्र को दिल्ली का नियंत्रण सीधे अपने हाथ में लेना चाहिए। स्थिति खराब हो रही है। राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।’’ 

अदालत की फटकार से आहत चुनाव आयोग, कहा- टिप्पणी से हुआ बेहद नुकसान

आप विधायक शोएब इकबाल ने भी शुक्रवार को कोविड-19 मामलों में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की थी। मटिया महल से विधायक इकबाल ने कांग्रेस छोड़कर आप के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा कि न तो वह और न ही सरकार कोविड-19 की दूसरी लहर से प्रभावित लोगों को कोई मदद दे पा रही है।

सर्जन डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी ने कोरोना से निपटने की तैयारियों को लेकर भारत को चेताया

 

 

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें... 

comments

.
.
.
.
.