Sunday, Oct 01, 2023
-->
bjp-mp-pragya-singh-was-ill-went-to-mumbai-by-plane-for-treatment-rkdsnt

मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी प्रज्ञा ठाकुर की तबियत खराब, विमान से मुंबई गईं 

  • Updated on 3/6/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। भाजपा नेता एवं भोपाल से लोकसभा सदस्य प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबियत अचानक खराब होने जाने के बाद शनिवार को उन्हें विमान से मुम्बई ले जाया गया। उनके सहयोगी ने यह जानकारी दी। प्रज्ञा के सहयोगी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे सांसद ने बैचेनी महसूस होने की शिकायत की। इसके बाद, उन्हें यहां स्थित उनके आवास से हवाईअड्डा ले जाया गया। वहां से उन्हें एक सरकारी विमान से मुम्बई ले जाया गया। 

तापसी पन्नू ने आयकर विभाग के छापे पर तोड़ी चुप्पी, निशाने पर सीतारमण

श्रीवास्तव ने बताया कि सांसद को मुम्बई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को भी प्रज्ञा ठाकुर ने अपने शरीर के बायें हिस्से में दर्द होने की शिकायत की थी। शुक्रवार को उनका रक्तचाप सामान्य नहीं था, हालांकि दवा लेने और आराम करने के बाद वह बेहतर महसूस कर रही थीं, लेकिन वह आज पुन: अस्वस्थ हो गईं। 

किसान आंदोलन को चर्चा से गायब करने के लिए हथकंडे अपना रही मोदी सरकार: कांग्रेस

 

किसान आंदोलन के 100 दिन : किसान नेताओं ने मोदी सरकार को फिर चेताया

श्रीवास्तव ने बताया कि लोकसभा के हालिया सत्र के समाप्त होने के बाद स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते प्रज्ञा को एम्स, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया था। इसके बाद प्रज्ञा एक मार्च को ही भोपाल लौटी थीं। प्रज्ञा ठाकुर के वकील जेपी मिश्रा ने मुंबई में बताया कि उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। गौरतलब है कि 2008 में हुए मालेगांव बस विस्फोट मामले में आरोपी प्रज्ञा को स्वास्थ्य कारणों एवं सुरक्षा मुद्दों को लेकर मुंबई की अदालत में उपस्थिति से हाल ही में छूट प्रदान की गई थी। 

सूरत की अदालत ने 122 लोगों को सिमी का सदस्य होने के आरोप से किया बरी

 

 

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें... 

 

comments

.
.
.
.
.