नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। भारतीय जनता पार्टी की भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर एक वायरल वीडियो में कथित तौर पर कबड्डी खेलती दिखाई दे रही हैं। वर्ष 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में चिकित्सा के आधार पर जमानत पर बाहर निकली प्रज्ञा लंबे समय से व्हीलचेयर तक सीमित थीं। इससे पहले, चल रहे नवरात्रि उत्सव के दौरान प्रज्ञा के गरबा नृत्य में भाग लेने का एक वीडियो भी सामने आया था। हालांकि, प्रज्ञा की बहन ने कहा कि उनकी (प्रज्ञा) रीढ़ की हड्डी की समस्या उसे कभी भी परेशान कर सकती है। इस बीच कांग्रेस नेता श्रीनिवास वीबी ने अपने ट्वीट में पूछा है कि इनकी एनआईए कोर्ट में अगली पेशी कब हैं?
भाजपा नेता का आरोप - लखीमपुर कांड के सूत्रधार हैं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा
इनकी NIA कोर्ट में अगली 'पेशी' कब है? pic.twitter.com/PddYsXzGP3 — Srinivas BV (@srinivasiyc) October 13, 2021
इनकी NIA कोर्ट में अगली 'पेशी' कब है? pic.twitter.com/PddYsXzGP3
ओवैसी पर सावरकर के पौत्र का पलटवार, बोले- 'मैं नहीं सोचता कि गांधी भारत के राष्ट्रपिता हैं!'
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में प्रज्ञा बुधवार को यहां काली मंदिर परिसर में कबड्डी खेलती दिखाई दे रही हैं। एक अन्य वीडियो में वह चल रहे नवरात्रि उत्सव में गरबा नृत्य करती नजर आ रही हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह सलूजा ने ट्विटर पर प्रज्ञा का वीडियो साझा किया और लिखा , ‘‘कौन झूठा, यह झूठ बोलता है कि हमारी सांसद जी बगैर सहारे के खड़ी नहीं हो सकती हैं, चल नहीं सकती हैं, व्हीलचेयर पर चलती हैं ? वो पूरी तरह स्वस्थ हैं, वो गरबा भी करती हैं, बास्केटबॉल भी खेलती हैं, ढोल पर थिरक भी लेती हैं..... ईश्वर उन्हें सदैव स्वस्थ रखे....।’’
ड्रग्स मामले में नवाब मलिक के दामाद समीर खान को राहत, कोर्ट में NCB को लगा झटका
Oh my Godse, Terror accused Pragya Singh Thakur, can’t appear before a court because she’s unwell.. such a miracle to see her dance pic.twitter.com/gP2Q3JyjhA — Swati Chaturvedi (@bainjal) October 13, 2021
Oh my Godse, Terror accused Pragya Singh Thakur, can’t appear before a court because she’s unwell.. such a miracle to see her dance pic.twitter.com/gP2Q3JyjhA
सांसद का बचाव करते हुए उनकी बड़ी बहन उपमा ठाकुर ने बताया कि वह रीढ़ की हड्डी के समस्या से पीड़ित हैं । उन्होंने कहा, ‘‘ आप नहीं जानते कि किस क्षण उसके लिए यह समस्या पैदा कर सकता है। उसकी एल 4 और एल 5 (रीढ़ की हड्डी) विस्थापित होने से उसे यह समस्या है क्योंकि एटीएस महाराष्ट्र (जांचकर्ताओं) ने उसे फर्श पर पटक दिया था।’’ उपमा ने कहा, ‘‘ जब भी उसे ये समस्या होती है तो उसका (उसके शरीर का) निचला हिस्सा बिना किसी संवेदना के रह जाता है.... यह तब भी हो सकता है, जब वह बैठती है या किसी वाहन से उतरती है।’’
ड्रोन-रोधी तकनीक विकसित कर उद्योगों को ट्रांसफर की गई: डीआरडीओ
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा , ‘‘ भोपाल की सांसद के अलग-अलग चेहरे हैं। कभी वो व्हीलचेयर पर नजर आती हैं तो कभी गरबा और कबड्डी भी खेलती हैं। उनके कई चेहरे हैं।’’ गुप्ता ने सवाल किया, ‘‘ मध्यप्रदेश के लोग जानना चाहते हैं कि उनका कौन सा चेहरा सही है- गरबा या कबड्डी खेलने वाला या व्हीलचेयर के सहारे चलने वाले का ?’’
नई रक्षा कंपनियां राष्ट्र को समर्पित करने के कार्यक्रम को पीएम मोदी करेंगे संबोधित
मालूम हो कि 51 वर्षीय भाजपा सांसद मालेगांव विस्फोट मामले में स्वास्थ्य के आधार पर जमानत पर बाहर हैं और उन्होंने अपनी शारीरिक स्थिति का हवाला देते हुए निचली अदालत में व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी थी। वह लगभग नौ साल तक जेल में रही और 2017 में उन्हें जमानत मिल गयी है। प्रज्ञा के खिलाफ दर्ज मामला 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए बम विस्फोटों से संबंधित है। इसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई थी।
तिरंगे पर खड़े होकर अदा कर रहा था नमाज, सीआईएसएफ ने पकड़ किया पुलिस...
मध्य प्रदेश: जैन बुजुर्ग को मुस्लिम समझ पीट-पीट कर मार डाला, आरोप BJP...
अब दिल्ली में आग बुझाने के लिए आएंगे रोबोट, केजरीवाल सरकार की अनोखी...
अधीर रंजन चौधरी के ट्वीट पर बवाल! राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए...
शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर DU...
पूर्व पीएम राजीव गांधी को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- वो एक...
Char Dham Yatra 2022: यमुनोत्री हाइवे की सेफ्टी वॉल धंसीं, 10 हजार...
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में भाजपा पर जमकर बरसे राहुल गांधी, कहा- BJP ने...
दिल्ली: शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हिंदू कॉलेज के...
CNG Price Hike: महंगाई की मार! दिल्ली एनसीआर में फिर बढ़े सीएनजी के...