देहरादून/ब्यूरो। राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा अभी अपने पत्ते खोलने के मूड में नहीं है। विधायकों की पर्याप्त संख्या के कारण उसे जीत सुनिश्चित लग रही है। इस बात पर मंथन करने की कोई जरूरत नहीं दिख रही कि दावेदार की पृष्ठभूमि कैसी होनी चाहिए। इस कारण भाजपा में इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली गई है। इसी महीने 23 मार्च को राज्यसभा की एक सीट के लिए उत्तराखंड में चुनाव होना है।
यह सीट कांग्रेस सांसद महेंद्र सिंह माहरा के सेवानिवृत्त होने से खाली हो रही है। उत्तराखंड में कांग्रेस विधायकों की संख्या महज 12 है। इस कारण उसने इस चुनावी जंग से खुद को अलग कर लिया है। रही बात भाजपा की, तो 53 विधायकों की प्रचंड बहुमत के कारण उसे राज्यसभा की इस सीट पर अपनी जीत पक्की लग रही है।
जीत के लिए किसी जोड़-तोड़ की आवश्यकता न होने से भाजपा अभी अपने पत्ते नहीं खोल रही है। उत्तराखंड से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट का नाम प्रबल दावेदारों में शामिल है। विजय बहुगुणा को जहां कांग्रेस को दो फाड़ करने का पुरस्कार मिलना है, वहीं प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को पहले लोकसभा चुनाव और बाद में विधानसभा चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने का पारितोषिक मिलना है।
श्रीदेवी की अस्थियां रामेश्वरम में विसर्जित, बेटियां भी रहीं मौजूद
विजय बहुगुणा और अजय भट्ट लगातार दिल्ली में कैंप कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त भाजपा के ही सूत्रों का कहना है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अंतिम क्षणों में कुछ और फैसला ले सकता है।
यानी राज्यसभा सीट के लिए बाहर से भी किसी प्रत्याशी को लाया जा सकता है। रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में इस मुद्दे से संबंधित सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत दोनों ने चुप्पी साध ली। इतना जरूर कहा कि इस मामले में पार्टी का केन्द्रीय नेतृत्व ही फैसला लेगा।
अजय भट्ट ने खुद की दावेदारी से भी इनकार किया। पैराशूटर प्रत्याशी का विरोध करने या नहीं करने संबंधी सवाल पर भी दोनों शीर्ष नेताओं ने चुप्पी साध ली।
'पठान' कॉन्ट्रोवर्सी पर पहली बार बोले शाहरुख खान, कहा- 'हमारा बस...
अडाणी ग्रुप की कंपनियों को 3 दिन में शेयर बाजार में लगी 5.56 लाख...
तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर की हत्या मामले में जांच पूरी : CBI ने हाई...
बजट में घटते निर्यात, वैश्विक मंदी के असर पर हो ध्यानः चिदंबरम
कोर्ट ने धनशोधन की जानकारी का खुलासा करने का निर्देश देने संबंधी CIC...
संवैधानिक मूल्यों के प्रति नाममात्र सम्मान के साथ देश पर राज कर रहा...
अडाणी समूह के इजराइल में प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होंगे PM...
BBC डॉक्यूमेंट्री बैन : लोग सुप्रीम कोर्ट का कीमती वक्त बर्बाद करते...
बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने अदाणी समूह, जाति गणना का...
विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कोच रीड ने...