नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बिहार चुनाव (Bihar Election) और अलग-अलग राज्यों में हुए उपचुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद अब पार्टी बंगाल फतह की तैयारी में है। साथ ही साथ बिहार में भाजपा (BJP) के परिवर्तन ने भी साफ साफ संदेश दे दिया है कि पार्टी अब अलग-अलग राज्यों में संगठन स्तर पर बदलाव कर एक प्रयोग करना चाहती है। इसी कड़ी में पार्टी अगले महीने में अलग-अलग राज्यों में पार्टी की समीक्षा करेगी।
जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को उतारा मौत के घाट
भाजपा अध्यक्ष करेंगे बैठक भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा पार्टी की ओर से नियुक्त विभिन्न राज्यों के केंद्रीय प्रभारियों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक करेंगे और अगले साल होने वाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा करेंगे। नड्डा ने पिछले सप्ताह पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों को राज्यों और संघशासित प्रदेशों का प्रभार सौंपा था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में कई राजनीतिक मुद्दों के अलावा अगले साल पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु, और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी मंथन होगा।
ममता का पीएम मोदी से नेताजी की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने का अनुरोध
बंगाल में सत्ता पाने में जुटी भाजपा भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता पाने की कोशिशों में जुटी हुई है, जहां उसने अभी तक सत्ता का स्वाद नहीं चखा है। पिछले लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी वहां एक मजबूत ताकत के रूप में उभरी है। असम में भाजपा सत्ता में है और वहां सत्ता बचाए रखने की चुनौती है। तमिलनाडु में भी अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। वहां की राजनीति में क्षेत्रीय दलों का वर्चस्व रहा है।
केजरीवाल ने कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर बुलाई सर्वदलीय बैठक
तमिलनाडु की तैयारी में भाजपा द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) और ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के इर्दगिर्द ही प्रदेश की राजनीति का पहिया घूमता रहा है। दोनों ही दल बारी-बारी से प्रदेश के साथ-साथ केंद्र की राजनीति में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। फिलहाल, अन्नाद्रमुक का राज्य की सत्ता पर कब्जा है। भाजपा दक्षिण भारत के इस राज्य में अभी तक कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई है।
हाई कोर्ट ने दी वरवर राव को रिहाई के लिए नकदी मुचलका भरने की इजाजत
पामेला ड्रग्स केस : भाजपा नेता राकेश सिंह का एक सहयोगी गिरफ्तार
SBI जनरल इंश्योरेंस के साधारण बीमा उत्पाद को बेचेगी इंडियन ओवरसीज...
अमरिंदर सिंह के मुख्य सलाहकार बने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर
चौथी बार बढ़ी LPG की कीमत, चार बार बढ़ा दाम, जानें अब कितना महंगा हुआ...
Video: जीनत अमान ने इंटरनेट पर लगाई आग, 69 की उम्र में Laila O Laila...
BJP विधायक ने जवाहर लाल नेहरू पर लगाया आरोप, कहा- क्रांतिकारी...
बिहार: नीतीश ने बर्थडे पर किया चुनावी वादा पूरा, फ्री लगेगी कोरोना...
Delhi Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें अभी तक की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़: हथनी के कुचलने से हुई 21 साल के शख्स की मौत, जबरन ले रहा...