नई दिल्ली / टीम डिजिटल। पेट्रोल के बाद अब भाजपा ने डीजल के दाम में वैट कम न करने का मुद्दा उठाते हुए शुक्रवार को विभिन्न स्थान पर प्रदर्शन किया। प्रदेश भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा व ओबीसी आदि मोर्चा ने मिलकर सभी विधानसभा क्षेत्रों में दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का दावा किया। प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा,पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल मिश्रा, मीडिया प्रमुख नवीन कुमार, मोर्चा मंत्री एस.राहुल, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और अशोक गोयल देवरहा, विधायक अभय वर्मा, महिला मोर्चा योगिता सिंह, संजय तिवारी व संतोष पाल एवं अभय सिंह आदि इस प्रदर्शन में विभिन्न जगह पर शामिल हुए।
नीतीश ने मेरे लिए ‘आपत्तिजनक’ भाषा का किया इस्तेमाल : भाजपा महिला विधायक
प्रदर्शनकारी पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने मंहगाई को देखते हुए पूरे देश में पेट्रोल और डीजल के उत्पाद शुल्क में कमी की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पांच रुपये पेट्रोल और 10 रुपये डीजल पर वैट कम किया और इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों सहित अन्य राज्य सरकारों द्वारा भी पेट्रोल और डीजल के वैट में कमी की है। लेकिन दिल्ली सरकार ने अब तक केवल पेट्रोल पर वैट कम किया है।
विदेशों से आए संक्रमित 18 लोगों में ओमीक्रोन का लगाया जा रहा है पता : मांडविया
भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि डीजल के वैट में कमी न होने के कारण मंहगाई में अभी कोई कमी नहीं है। क्योंकि मंहगाई बढऩे का एक कारण डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार को यहां रहने वाले गरीब मजदूरों की कोई चिंता नहीं है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता हाथों में होर्डिंग्स लेकर अलग-अलग स्थानों पर धरना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीजल की कीमतों में कमी न होने के कारण कार एवं मालवाहक गाड़ियों को सड़कों पर दौड़ाना दिल्लीवालों के लिए मुश्किल हो गया है। इसलिए दिल्लीवालों की आवाज बनकर उनके हित में भाजपा आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि जब तक डीजल की कीमतों में केजरीवाल सरकार कमी न कर दें तब तक यह प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा।
Birth Anniversary: पिता के निधन के बाद इस उम्र में ही बस कंडक्टर की...
ट्रेन हादसे से प्रभावित परिवारों को मुफ्त राशन, नौकरी देगा रिलायंस...
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय रुपये के उपयोग को बढ़ावा दें: स्वदेशी...
बार रेस्टोरेंट में चल रहा था अश्लील डांस, रिकॉर्ड किया तो पुलिस वालों...
राहुल के आरोपों के बीच अमेरिका ने कहा- भारत एक जीवंत लोकतंत्र, जा कर...
पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया बोले- नौकरी का डर मत दिखाइये
विपक्ष के सवालों के बीच ओडिशा ट्रेन दुर्घटना मामले की जांच अपने हाथ...
महंगाई और बेरोजगारी चरम पर लेकिन भाजपा 'टिफिन पर चर्चा' करा रही:...
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान' को बताया...
AAP ने भाजपा नेता विजय गोयल पर महिला से बदसलूकी का लगाया आरोप