नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2020) में 125 सीटों के साथ एनडीए को बहुमत मल चुका है ऐसे में बिहार में बीजेपी बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार अगले पांच वर्षों के लिए बिहार में एनडीए सरकार के मुख्यमंत्री होंगे।
लोगों ने मोदीजी के कार्यक्रमों की सराहना की जयसवाल ने कहा कि, बिहार के गरीब लोगों ने मोदीजी को वोट दिया और उन्होंने भाजपा और एनडीए पर भरोसा किया है। प्रधानमंत्री और एनडीए के लिए जीत हासिल की। नीतीश कुमार के लिए भी विचार कर रहे हैं। 15 वर्षों तक बिहार में उनके शासन और इसके रिकॉर्ड ने भी मदद की। बिहार के लोगों ने गरीबों के लिए मोदीजी के कार्यक्रमों की सराहना की है जिसमें शौचालय, गैस कनेक्शन, जन धन योजना, शामिल है।
भाजपा का एकमात्र चिंता गरीबों के लिए अच्छे काम करना उन्होंने कहा कि चुनावी रैलियों में दोनों तरफ भीड़ थी। जो मूक गरीब लोग झोपड़ियों में रहते हैं उन्होंने मोदी को वोट दिया। उन्होंने आगे कहा, मोदीजी हमारे नंबर वन स्टार प्रचारक हैं, चाहे वह लक्षद्वीप में चुनाव हो या अंडमान द्वीप पर। स्वाभाविक रूप से, वह हमारी यूएसपी हैं और उन्होंने लोगों के लिए जो कुछ भी किया है वह भाजपा के समर्थन में है। उनकी एकमात्र चिंता गरीबों के लिए अच्छे काम करना है और इससे भाजपा को फायदा होता है।
जयसवाल ने कहा नीतीश कुमार हमारे मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। जब हमने भागीदार बनने का फैसला किया, तो हमारे तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि एनडीए का नेतृत्व नीतीश कुमार करेंगे। उन्होंने कहा कि एक एकजुट एनडीए के रूप में हमने कहा कि नीतीश कुमार हमारे मुख्यमंत्री होंगे। मुद्दा वहीं खत्म होता है।
एनडीए को 125 तो महागठबंधन को 110 मिले सीट बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम का रोमांच खत्म हो चुका है। देर रात तक संस्पेंस चलता रहा। अंततः एनडीए सरकार की फिर से वापसी हुई है। राज्य के 243 विधानसभा में एनडीए को 125 तो महागठबंधन को 110 मिले है। जबकि लोजपा को 1 सीट ही मिली है। वहीं औवैसी की पार्टी को 5 सीटों पर जीत हासिल हुई है।
राजद 75 सीट लेकर सबसे बड़ीपार्टी बनकर उभरी। तो वहीं बीजेपी पहली बार 74 सीटें लेकर दूसरे नंबर की पार्टी बनी। सत्ताधारी जदयू तीसरो पायदान पर फिसलते हुए महज 43 सीटें ही ले पाई, जबकि कांग्रेस को 19 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं वाम दलों को 16 सीटों पर विजयी रही। औवैसी की पार्टी को 5 सीटें मिली। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को 4 और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को 4 सीटों पर जीत मिली है।
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
कुछ दलों ने मिलकर ‘भ्रष्टाचारी' बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है:...
पेंशन कोष नियामक पीएफआरडीए के ओम्बड्समैन की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ी
उमेश पाल अपहरण कांड: माफिया और पूर्व सांसद अतीक समेत तीन दोषियों को...
न्यायपालिका पर टिप्पणी को लेकर धनखड़, रीजीजू के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा...
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- नफरती भाषणों के मामलों में FIRs के मुताबिक...
इजराइल में जनआक्रोश के आगे झुके PM नेतन्याहू, न्यायिक सुधार किया...
मोदी सरकार ने PAN को Aadhaar से जोड़ने की समयसीमा तीन माह बढ़ाई
अडाणी मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, लगातार 11वें दिन भी जारी रहा...
प्रधानमंत्री कम पढ़े-लिखे हैं और चीजों को ठीक से नहीं समझते हैं :...
राहुल गांधी मामले में ‘पक्षपात' के लिए बिरला के खिलाफ अविश्वास...