नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने रविवार को हरियाणा के किसानों से अपील की कि वे भाजपा की राज्य इकाई द्वारा शुरू ‘तिरंगा यात्रा’ का विरोध नहीं करें। एसकेएम ने दावा किया कि यह किसानों को भड़काने और बदनाम करने की ‘कुटिल चाल’ है।
पेगासस जासूसी के आरोपों की जांच की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने तय की तारीख
करीब 40 किसान संगठनों के संयुक्त मंच एसकेएम ने एक बयान में कहा कि अन्य कार्यक्रमों और भाजपा-जजपा का विरोध जारी रहेगा। इसमें कहा गया, ‘‘ भाजपा की हरियाणा इकाई द्वारा प्रस्तावित ‘तिरंगा यात्रा’ मुख्य रूप से किसनों को भड़काने और उन्हें बदनाम करने के लिए है। एसकेएम किसानों से आह्वान करता है कि वे इसे भाजपा की कुटिल चाल के तौर पर देखें और उनकी राष्ट्रीय ध्वज की आड़ में गंदी चाल को सफल नहीं होने दें।’’
बढ़ती महंगाई के बीच GST संग्रह 33 फीसदी बढ़कर 1.16 लाख करोड़ रुपये हुआ
उल्लेखनीय है कि भाजपा की हरियाणा इकाई ने 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भिवानी से दो सप्ताह की तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ शामिल हुए और उन्होंने दावा किया कि हजारों की संख्या में किसान कार्यक्रम में शामिल हुए।
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने PSO पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, कोर्ट से लगाई गुहार
संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि सोमवार को भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘किसान संसद’ जारी रहेगी। बयान में कहा गया, ‘‘जंतर-मंतर पर पानी जमा होने के बावजूद किसान संसद अनुशासित और पूरी प्रतिबद्धता तरीके से जारी रहेगी। छत्तीसगढ़ में समानंतर किसान संसद राज्य इकाई द्वारा एकजुटता प्रकट करने के लिए आयोजित की जाएगी।’’
जियाओ को हराकर सिंधू ने जीता कांस्य पदक, दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला
गुजरात: कोर्ट ने तीस्ता सीतलवाड़, पूर्व डीजीपी श्रीकुमार को पुलिस...
उद्धव ने शिंदे से पूछा था कि क्या वह मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं:...
महाराष्ट्र संकट : बागी विधायक शिंदे अयोग्यता नोटिस के खिलाफ पहुंचे...
जर्मनी में पीएम मोदी बोले- भारत के जीवंत लोकतंत्र पर एक ‘काला धब्बा’...
कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल की समाधान प्रक्रिया की समयसीमा बढ़ाई गई
राज्यपाल मलिक ने कहा- अग्निपथ पर पुनर्विचार करे सरकार, युवा लौटे तो...
आजम बोले- BJP ने किया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग, कोई अंतरराष्ट्रीय...
उत्साहित CM योगी बोले- उपचुनाव के नतीजों से जनता ने 2024 के लिए संदेश...
उपचुनाव : भाजपा को 5 सीट मिली, यूपी की रामपुर, आजमगढ़ सीटों से भी...
संगरूर लोकसभा उपचुनाव : शिअद (अमृतसर) प्रत्याशी सिमरनजीत जीते, AAP ने...