नई दिल्ली/ब्यूरो। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपनों को साकार करने के लिए भाजपा ग्राम स्वराज अभियान शुरू करने जा रही है। इसकी कमान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली है। इसको लेकर प्रधानमंत्री ने आज भाजपा के सभी सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों से ऑडियो ब्रिज के माध्यम से सीधे संवाद किया।
साथ ही ग्राम स्वराज अभियान की भूमिका और उद्देश्य को देशव्यापी तौर पर सफल बनाने के लिये आह्वान किया। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रव्यापी स्तर पर आगामी 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान की घोषणा की है। चुनावी आचार संहिता की वजह से 2 राज्यों को छोड़कर देश भर में गाँव, ग्रामीण किसान और गरीब के सशक्तिकरण के लिए भाजपा के जनप्रतिनिधियों द्वारा यह अभियान चलाया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी खुद 14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ राज्य के बीजापुर से इस अभियान में जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुताबिक केंद्र सरकार निरंतर प्रयास कर रही है, जिसमें सामाजिक न्याय, शिक्षा, भाईचारा, महिलाओं का सम्मान, गाँव और गरीब का उत्थान, गंदगी और बीमारी से मुक्ति हो, साथ ही देश आत्मनिर्भर और सशक्त बने। उन्होंने कहा कि गाँव जितने मजबूत होंगे, न्यू इंडिया भी उतना ही मजबूत होगा। ग्रामीण परिवेश की इतनी बड़ी आबादी का जीवन स्तर ऊपर उठेगा तो अपने आप देश विकास के रास्ते पर चल पड़ेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री 22 अप्रैल को नरेंद्र मोदी एप के माध्यम से ग्राम स्वराज अभियान के सन्दर्भ में देश भर के भाजपा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से विडियो संवाद भी करेंगे।
बता दें कि आज देश के महान समाज सुधारक ज्योतिबा फूले का जन्म दिवस है, जिन्होंने गुलामी की बेडिय़ों और समाज की विकृत रुढियों की बेडिय़ों में बंधे हुए समाज की संवेदनाओं को झकझोरने का प्रयास किया। साथ ही सामाजिक बुराइयों से लडऩे के लिए शिक्षा और महिला सशक्तिकरण का बीड़ा उठाया था। भाजपा के सभी जन प्रतिनिधियों को देश और समाज को जोडऩे के इस अभियान को सफल बनाने के लिए गाँव-गाँव जाकर सरकारी योजनाओं का लाभ गाँव गरीब और किसान को मिले, यह सुनिश्चित करना है।
18 अप्रैल से 5 मई तक रूपरेखा तैयार
भाजपा के मुताबिक 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत पर्व मनाया जायेगा। स्वच्छ भारत अभियान सामाजिक न्याय का भी अभियान है। इस अभियान में सभी जनप्रतिनिधि जुड़ेंगे। 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस का आयोजन होगा। इस दौरान देश के महत्वपूर्ण गाँवों में पंचायतें बुलाई जायेंगी और नए गैस कनेक्शन दिए जायेंगे। 24 अप्रैल को देश भर में पंचायती राज दिवस मनाया जायेगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं महाकौशल जबलपुर क्षेत्र के आसपास रहेंगे।
पंचायतों के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता इस जन आन्दोलन में भाग लेंगे। इसी प्रकार 28 अप्रैल को ग्राम शक्ति अभियान का आयोजन होगा। इसमें सौभाग्य योजना, बल्ब वितरण जैसी कई सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद होगा। 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस मनाया जायेगा। इस दौरान गरीब परिवारों को बीमारी से मुक्त करने का विश्व में सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा।
2 मई को किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन होगा जिसमें किसानों का सशक्तिकरण और उनकी आय दोगुनी करने स बन्धी कार्यशालायें चलायी जायेंगी। जबकि, 5 मई को श्रमिक समाज के लिए कौशल विकास मेलों का आयोजन होगा।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
मोदी सरकार की किसानों से 10वें दौर की वार्ता के अगले दिन होगी SC...
त्रिवेन्द्रम एयरपोर्ट का अदानी द्वारा अधिग्रहण किए जाने पर...
भाजपा अध्यक्ष पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- कौन हैं नड्डा
मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध में भाग लेंगे शरद पवार,...
किसान यूनियन नेता बोले- पुलिस प्रशासन को ट्रैक्टर रैली पर रोक नहीं,...
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें
गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड को मजबूती देने के लिए गांव के स्तर पर...
आम आदमी पार्टी के स्वयंसेवक 26 जनवरी को किसान ‘ट्रैक्टर परेड’ में...
अनिल घनवट बोले- कानूनों को रद्द करना लंबे समय में जरूरी कृषि सुधार के...
दिल्ली में थमा Corona का कहर! राजधानी में 231 नए मामले सामने तो 10...