नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देश में एक बार फिर से लव जिहाद का मुद्दा गरमाने लगा है। एक तरफ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य में लव जिहाद को लेकर जल्द ही कानून लाने जा रही है। इसमें यूपी के अलावा मध्य प्रदेश और हरियाणा में भी कानून आने की संभावनाएं बनती दिख रही हैं।
वहीँ, भाजपा लव जिहाद को एक गंभीर समस्या बताते हुए पार्टी शासित राज्यों द्वारा इसके खिलाफ कानून बनाए जाने के फैसले का समर्थन कर रही है। इसी के चलते भाजपा-शासित राज्यों ने 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून बनाए जाने की मुहीम को तेज कर दिया है।
प्रियंका गांधी ने CM योगी पर साधा निशाना, पूछा- मुख्यमंत्री बताएं कितना सफल हुआ 'मिशन शक्ति'
इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लव जिहाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा था। उन्होनें लव जिहाद शब्द को भाजपा की देन को बताया और कहा कि बीजेपी ने ही देश को बांटने के लिए ऐसा किया।
उधर, कर्नाटक राज्य के गृह मंत्री बासवराज बोमानी ने व जिहाद को सामाजिक दानव करार दिया है उन्होंने इस बारे में कहा था कि जल्द ही राज्य सरकार इसको लेकर कानून का इस्तेमाल करेगी।
महात्मा गांधी के पड़पोते सतीश धुपेलिया का कोरोना से निधन, तीन दिन पहले था 66वां जन्मदिन
जबकि राज्य मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने लव-जिहाद को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा 'हमनें लव जिहाद के चलते धर्म परिवर्तन करने की खबरें अखबार और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में देखी हैं। मैंने इसके बारे में अधिकारियों से चर्चा की है।'
उन्होंने कहा 'मैं दूसरे राज्यों की बात नहीं करता न मैं इस बारे में जानता हूं, लेकिन कर्नाटक में हम लव जिहाद को खत्म कर देंगे। युवा लड़कियों को लव जिहाद के जरिये प्यार या रुपयों के जरिए लुभाने के मामले को हम गंभीरता से ले रहे हैं। हम इसे खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाएंगे।'
कर्नाटक के पूर्व मंत्री रोशन बेग IMA पोंजी घोटाला मामले में गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 31 अक्तूबर को ‘लव जेहाद’ के खिलाफ चेतावनी जारी की व कहा कि ‘सरकार ‘लव जेहाद’ की घटनाएं रोकने के लिए एक सख्त कानून लाने के लिए काम कर रही है।’
जबकि इस बारे में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि प्यार के नाम पर कोई जेहाद नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में इसके कथित प्रचलन को रोकने के लिए कानूनी व्यवस्था करेगी।
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें
दिल्ली: राशन लेने के दौरान फिंगर प्रिंट ही नहीं, बुजुर्गों का नहीं...
हिंदू पुजारियों पर कोरोना पीड़ितों की अंत्येष्टि के लिए ज्यादा शुल्क...
कारगिल में पर्यटन की हैैं अपार संभावनाएं : पटेल
पीएम मोदी NCC कैडेट्स से मिले, Corona काल में अभूतपूर्व सहयोग को सराहा
किसान आंदोलन को लेकर महाराष्ट्र में उमड़ा किसानों का सैलाब,...
जाह्नवी कपूर की फिल्म की शूटिंग किसानों के विरोध के चलते रुकी
किसानों के गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड को दिल्ली पुलिस ने दी हरी झंडी
शाह ने कहा- कांग्रेस की सरकार बनने पर फिर से घुसपैठ को मिलेगा बढ़ावा,...
विजयवर्गीय ने कहा- ममता को 'जय श्री राम' नारे से नहीं होना...