नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी राज्यपालों का उपयोग कार्यकर्ताओं की तरह कर रही है उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा में हाल के घटनाक्रम का हवाला देते हुए भाजपा पर प्रहार किया।
दिल्ली में उप राज्यपाल के रोल पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में रखी दलीलें
खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘राज्यपालों को संविधान के दायरे में रहकर काम करना होता है और वे विधायिका का अपमान नहीं कर सकते। लेकिन वे दिल्ली के अपने आकाओं द्वारा संचालित किये जा रहे हैं ताकि भाजपा विरोधी दलों के शासन वाले राज्यों में राजनीतिक अस्थिरता (उत्पन्न) हो सके। यह खतरनाक बात है।''
AAP के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह समेत 6 आरोपियों को 3 महीने का कारावास
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज्यपालों का इस्तेमाल कार्यकर्ताओं की तरह कर रही है और संविधान का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि गत सोमवार को तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि ने विधानसभा में न सिर्फ अपने अभिभाषण का कुछ हिस्सा नहीं पढ़ा बल्कि उन्होंने कुछ और टिप्पणियां भी कीं, जिसके बाद मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने लिखित भाषण से इतर कही गई बातों के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया।
उपहार अग्निकांड : सुशील अंसल ने कहा- वेब सीरीज ‘ट्रायल बाई फायर' मुझ पर सीधा हमला
केंद्रीय जांच एजेंसियों के ‘दुरुपयोग' के खिलाफ विपक्षी दलों की...
राहुल को लेकर प्रियंका गांधी ने पीएम पर दागा सवाल- नरेन्द्र मोदी जी...
राहुल को अयोग्य ठहराना, भाजपा का महंगाई व उद्योगपति मित्रों से ध्यान...
लोकसभा के लिए अयोग्य होने के बाद राहुल गांधी को खाली करना पड़ सकता है...
मोदी सरकार की 'तानाशाही' के खिलाफ 14 विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट...
राहुल गांधी को लोकसभा के लिए अयोग्य करार देने को लेकर ममता ने मोदी...
राहुल गांधी बोले- मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं, हर कीमत...
मोदी के नेतृत्व में देश को बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है: केजरीवाल
Video: घर से निकली Pradeep Sarkar की अर्थी, दीपिका-रानी सहित आखिरी...
दीपिका पादुकोण ने Ranveer को किया इग्नोर और ना पकड़ा हाथ, फैंस बोले...